कल नाम वापसी का होगा आखिरी दिन संवाद न्यूज एजेंसी सुन्नी (शिमला)। नगर पंचायत सुन्नी के सात वार्डाें के लिए इस बार 23 उम्मीदवार मैदान में हैं। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब स्थानीय प्रशासन इन उम्मीदवारों के नामांकनों की जांच में जुट गया है।
इनके लिए 23 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। वार्ड नंबर एक में 4, वार्ड नंबर दो में 3, वार्ड नंबर तीन में 4, वार्ड नंबर चार में 3, वार्ड नंबर पांच में 4, वार्ड नंबर छह से 2 जबकि वार्ड नंबर सात में 3 नामांकन प्राप्त हुए हैं। फिलहाल नामांकन पत्रों की जांच (स्क्रूटनी) की जा रही है। बुधवार को नाम वापस लेने की अंतिम तिथि निर्धारित की है। ऐसे में अब लोगों की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि कौन-कौन से प्रत्याशी अपना नाम वापस लेते हैं।