फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेटिंग देखकर नाराज हुए लोग, लगाया अश्लीलता का आरोप

Sat, 23 Jul 2016 08:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
ऐतिहासिक थियेटर में लगाई गई पेंटिंग्स प्रदर्शनी को देखकर लोग दंग रह गए। प्रदर्शनी में अश्लील पेटिंग देखकर लोगों ने इसकी शिकायत भी की। मामला शिमला के गेयटी थियेटर का है।
विज्ञापन


पेंटिंग्स प्रदर्शनी निजी संस्था की ओर से लगाई थी। प्रदर्शनी का शाम पांच बजे उद्घाटन हुआ। जैसे ही प्रदर्शनी का उद्घाटन हुआ और लोग यहां पहुंचे लेकिन लोग यहां से दबे पांव लौट गए। टेवरन हाल में लगी प्रदर्शनी में निजी संस्था के साथ जुड़े चित्रकारों ने अश्लील पेंटिंग्स को प्रदर्शित कर दिया। कुछ लोगों ने इसका विरोध भी जताया। परिवार के साथ घूमने पहुंचे लोगों ने गेयटी प्रबंधन को भी बुरी तरह कोसा।
विज्ञापन

परिवार के साथ घूमने पहुंचे लोग हुए हैरान

यहां मौजूद  लोगों का कहना था कि इस तरह की प्रदर्शनी लगाने की कैसे इजाजत दी गई। प्रदर्शनी देखने पहुंचे रोहित, लक्की, दिवेश और राजू ने बताया कि गेयटी प्रबंधन को प्रदर्शनी से पहले इन चित्रों की जांच करनी चाहिए। प्रबंधन को सिर्फ पैसों के लिए हाल को किराये पर नहीं देना चाहिए।

गेयटी थियेटर के प्रबंधक बालकृष्ण शर्मा ने कहा कि टेवरन हॉल में जो भी आपत्तिजनक पेंटिंग्स लगी हैं, उन्हें तुरंत हटाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें