सामान्य चावल को धोने के बाद इसमें कैल्शियम, विटामिन और आयरन के घोल का स्प्रे किया जाता है। इसके बाद इसे कितनी भी बार धोया जाए, ये तत्व मौजूद रहेंगे। ऐसा सरकार इसलिए कर रही है कि अगर किसी में इन पोषक तत्वों की कमी है तो उसे दूर किया जा सके। यह सारी प्रक्रिया नमक में आयोडीन डालने की तरह पूरी होती है। इससे बीमारियों से लड़ने में शक्ति मिलती है।
केंद्र सरकार ने राशनकार्ड धारक उपभोक्ताओं को पोषक तत्वों वाला चावल देने को कहा है। केंद्र सरकार के निर्देशों पर अमल करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। हिमाचल के उपभोक्ताओं को गुणवत्ता वाला सस्ता राशन उपलब्ध हो, इसको लेकर प्रदेश सरकार गंभीर है। इसको लेकर नीति आयोग के उपाध्यक्ष ने बैठक भी बुलाई है जिसमें कई मसलों पर चर्चा होगी। - ओंकार शर्मा, प्रधान सचिव खाद्य आपूर्ति निगम