फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां सरकारी स्कूलों में शुरू हुई नर्सरी-केजी कक्षाएं

Wed, 18 Jul 2018 09:20 AM IST
अशोक राणा, अमर उजाला, केलांग (लाहौल-स्पीति)
विज्ञापन
विज्ञापन

स्पीति घाटी के सरकारी स्कूलों में नर्सरी और केजी की पढ़ाई शुरू हो गई हैैै। काजा प्रशासन नेसर्कुलर जारी कर स्पीति के तमाम सरकारी स्कूलों में अधिकारिक तौर पर नर्सरी और केजी की कक्षाएं शुरू कर दी हैं।

विज्ञापन


लाहौल-स्पीति प्रदेश का पहला जिला बन गया है। जहां सरकारी स्कूलों में नर्सरी और केजी कक्षाएं चल रही हैं। काजा प्रशासन ने किताबों के लिए एक लाख का बजट जारी किया है। 
 

विज्ञापन

प्रशासन के सहयोग से हो पाया संभव : गटुक

प्रतीकात्मक तस्वीर
प्राइमरी स्कूलों में ये बच्चे अंग्रेजी माध्यम में पढ़ रहे हैं। घाटी में करीब 181 बच्चों का नर्सरी और केजी कक्षा में दाखिला हो गया है। एसडीएम काजा जीवन नेगी ने बताया कि स्कूलों में कक्षाएं शुरू कर दी गई हैं।

 इधर, कृषि मंत्री डॉ. राम लाल मारकंडा ने कहा कि निजी स्कूलों को टक्कर देने के लिए सरकारी स्कूलों में इस तरह की पहल होनी चाहिए। राज्य पुरस्कार सम्मान से अध्यापिका गटुक ने बताया कि काजा

प्रशासन के सहयोग से स्पीति में सबसे पहले नर्सरी और केजी की कक्षाएं शुरू की गई हैं। स्पीति में 70 प्राइमरी स्कूल हैं। प्रशासन के सहयोग से यह संभव हो सका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें