फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3391 प्री प्राइमरी स्कूलों में इस दिन से शुरू होंगी नर्सरी-केजी कक्षाएं

Sat, 22 Sep 2018 09:25 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

प्रदेश के 3391 प्री प्राइमरी स्कूलों में पहली अक्तूबर से बच्चों की एडमिशन करने की प्रक्रिया शुरू होगी। आठ अक्तूबर से इन स्कूलों में नर्सरी और केजी की कक्षाएं शुरू होंगी। निजी स्कूलों से मुकाबला करने के लिए प्रदेश सरकार ने प्री प्राइमरी स्कूल खोलने का फैसला लिया है।

विज्ञापन


तीन कमरों और दो शिक्षकों वाले सरकारी स्कूलों में नर्सरी-केजी की कक्षाएं शुरू की जा रही हैं। प्री प्राइमरी स्कूलों में चार वर्ष की आयु पूरे कर चुके बच्चे दाखिला ले सकते हैं।

समग्र शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशालय ने सरकार से मंजूरी मिलने के बाद सभी जिलों को प्री प्राइमरी कक्षाएं शुरू करने वाले स्कूलों की सूचियां जारी कर दी हैं। सभी जिला उपनिदेशकों को सरकार की इस नई पहल के प्रति लोगों को जागरूक करने को कहा गया है।
विज्ञापन


बच्चों के सर्वांगीण विकास, सरकारी स्कूलों के प्रति अभिभावकों की रुचि बढ़ाने तथा विशेष रूप से सरकारी स्कूलों में नामांकन संख्या को बढ़ाने और बच्चों को प्राथमिक कक्षाओं के लिये तैयार करने के लिए सरकार ने सरकारी क्षेत्र में प्री प्राइमरी कक्षाएं शुरू करने का फैसला लिया है।

विज्ञापन

जेबीटी को दिया जा रहा विशेष प्रशिक्षण

समग्र शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशक आशीष कोहली ने बताया कि पहली अक्तूबर से प्री प्राइमरी कक्षाओं के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी। आठ अक्तूबर से कक्षाएं शुरू होंगी।

प्रथम चरण में जिन स्कूलों मेें 3 कमरे और 2 शिक्षकों की उपलब्धता है, केवल उन्हीं स्कूलों को इसके लिए चयनित किया गया है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में विभाग द्वारा विभिन्न संचार माध्यमों से व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है।

नर्सरी कक्षा को पढ़ाने के लिए जेबीटी को इन दिनों विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सभी जिलों में प्रशिक्षण कार्यक्रम चल रहे हैं। शिक्षकों को बच्चों की देखभाल करने के तरीकों और उन्हें पढ़ाने की प्रक्रिया से प्रशिक्षण के दौरान अवगत कराया जा रहा है। इन स्कूलों में सहयोगी स्टाफ की नियुक्त किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें