फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: कुफ्टाधार वेलनेस सेंटर में पर्ची पर नहीं डाल रहे नंबर

विज्ञापन
विज्ञापन
मरीज का रिकॉर्ड बनाने में होगी दिक्कत
विज्ञापन

सेंटर को अभी तक नहीं मिले ऑक्सीजन के सिलिंडर
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। नगर निगम शिमला के रुल्दुभट्ठा वार्ड के कुफ्टाधार में स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम द्वारा क्षेत्र के लोगों को घरद्वार स्वास्थ्य सुविधा मुहैया करवाने के लिए खोले वेलनेस सेंटर में मरीजों का रिकॉर्ड नहीं रखा जा रहा।
सेंटर में अभी हर रोज पांच से सात मरीज उपचार के लिए आ रहे हैं। उपचार करवाने आने वाले मरीजों की पर्ची तो बन रही है लेकिन इसमें कोई नंबर नहीं डाला जा रहा। स्थानीय लोगों और वार्ड की पार्षद सरोज ठाकुर ने कहा कि पर्ची में नंबर नहीं लग रहा है, इससे जाहिर है कि मरीज का वेलनेस सेंटर में पूरा रिकाॅर्ड रजिस्टर में दर्ज नहीं हो रहा है। यदि किसी मरीज का गलत उपचार हो गया या उसका स्वास्थ्य बिगड़ता है, तो कैसे मरीज साबित करेगा कि उसने सेंटर में उपचार करवाया था। वेलनेस सेंटर में मरीज न आने की बात कहकर सेंटर बंद करने का आधार भी बनाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय निवासी गुलाबा राम ने बताया कि रोज पांच से सात मरीज सेंटर में उपचार के लिए आ रहे हैं, लेकिन उन्हें जो पर्ची दी जा रही है, उसमें कोई नंबर नहीं लग रहा। पार्षद सरोज ठाकुर ने मांग उठाई कि हर मरीज को जारी की जाने वाली पर्ची में नंबर डाला जाए और उसका पूरा ब्योरा रजिस्टर में लिखें। एक ओर स्वास्थ्य विभाग सभी संस्थानों और मेडिकल प्रेक्टिशनर का ऑनलाइन पंजीकरण करवा रहा है वहीं वेलनेस सेंटर में मरीज का रिकॉर्ड ही नहीं बन रहा। उन्होंने कहा कि सीएमओ ने जल्द सेंटर में दो ऑक्सीजन सिलिंडर उपलब्ध करवाने का वादा किया था जो आज तक नहीं आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें