समिति के सदस्यों ने बताया कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कालका-शिमला हेरिटेज ट्रैक पर टूरिस्ट सीजन के दौरान अतिरिक्त गाड़ियों के संचालन, मौजूदा गाड़ियों को अपग्रेड करने और सुविधाएं बढ़ाने का मामला रेलवे बोर्ड की बैठक में उठाया जाएगा। केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल के साथ ही इसे लेकर चर्चा की जाएगी।
केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल बीते साल जून में स्टीम इंजन की ट्रेन में कैथलीघाट से शिमला तक सफर कर चुके हैं। इस दौरान उन्होंने रेल अधिकारियों को कालका-शिमला ट्रैक पर ट्रेन की स्पीड बढ़ाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद रेलवे ने गाड़ियों की स्पीड बढ़ाने के कई सफल ट्रॉयल भी किए। हालांकि, अभी तक बढ़ी स्पीड पर गाड़ियों का संचालन शुरू नहीं हो पाया है।