हिमाचल प्रदेश के नायब तहसीलदारों के नौ पदों के लिए 23 नवंबर को प्राथमिक परीक्षा आयोजित की जा रही है।
इसके लिए राज्य लोक सेवा आयोग की ओर से प्रदेश पर में नौ जिलों में केंद्र बनाए गए हैं। आयोग की ओर से शिमला, मंडी, सिरमौर, ऊना, सोलन, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और कुल्लू जिले के 71 स्थानों केंद्र स्थापित किए गए हैं।
नौ पदों के लिए 23,526 युवाओं ने आवेदन किया था। इसमें से लोक सेवा आयोग की ओर से 19,940 के रोलनंबर साइट पर अपलोड कर दिए हैं, जबकि 3,586 के आवेदन रिजेक्ट कर दिए गए हैं।
प्रमाण पत्र पूरा न होने और अन्य औपचारिकताओं के अधूरी होने के वजह से ये रद्द किए गए हैं।