फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: शिमला के रिज पर सांसद हर्ष महाजन और भाजपा प्रत्याशी रवि की प्रेसवार्ता के दौरान हंगामा, नारेबाजी

Tue, 26 Mar 2024 10:28 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

दोपहर बाद तीन बजे राज्यसभा सांसद व पूर्व में कांग्रेस की सरकार में मंत्री रहे हर्ष महाजन और लाहौल स्पीति से कांग्रेस से बगावत कर भाजपा प्रत्याशी रवि ठाकुर की पत्रकार वार्ता से पहले रिज मैदान पर जमकर हंगामा हुआ।
विज्ञापन
रिज पर एनएसयूआई का प्रदर्शन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस से बागी होकर भाजपा में शामिल हुए विधायकों के खिलाफ एनएसयूआई ने सोमवार को आशियाना रेस्तरां के बाहर जोरदार नारेबाजी और प्रदर्शन किया। दोपहर बाद तीन बजे राज्यसभा सांसद व पूर्व में कांग्रेस की सरकार में मंत्री रहे हर्ष महाजन और लाहौल स्पीति से कांग्रेस से बगावत कर भाजपा प्रत्याशी रवि ठाकुर की पत्रकार वार्ता से पहले रिज मैदान पर जमकर हंगामा हुआ। छात्र नेताओं ने भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस के विधायकों के खिलाफ और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के पक्ष में नारेबाजी की। इस दौरान कांग्रेस से बागी होकर भाजपा में शामिल हुए लाहौल स्पीति के पूर्व विधायक रवि ठाकुर का एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने घेराव किया।

विज्ञापन






करीब पंद्रह मिनट तक चले इस हंगामे के बीच एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने रिज मैदान शिमला के दौलत सिंह पार्क से रेलिंग पार करते हुए आशियाना रेस्तरां के टैरेस पर पहुंचकर पत्रकार वार्ता स्थल पर घुसने का प्रयास किया। इससे एनएसयूआई और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हल्की धक्कामुक्की भी हुई। पुलिस जवानों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। लाहौल स्पीति के पूर्व विधायक रवि ठाकुर को देखकर भड़के एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने प्रदेशाध्यक्ष छतर सिंह ठाकुर की अगुवाई में जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस से बागी होकर भाजपा में शामिल हुए विधायकों ने लोकतंत्र का मजाक उड़ाया है।
विज्ञापन

 

उन्होंने एलान किया कि सरेआम जनभावनाओं से खिलवाड़ करने वाले पूर्व विधायक जहां भी एनएसयूआई को मिलेंगे, उनका विरोध और घेराव होगा, उनके पुतले फूंके जाएंगे। लोकतंत्र की हत्या करने वाले इन विधायकों को कांग्रेस ने हर तरह से सहयोग किया, जिताया और शीर्ष तक पहुंचाया। उन्होंने उन्हें काली भेड़ें कहा। नंदा ने किया एसपी को फोन, पांच मिनट में पहुंची पुलिस हंगामा बढ़ता देख भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने एसपी शिमला को फोन किया और करीब पांच मिनट में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बीच-बचाव किया। हर्ष महाजन और रवि ठाकुर समेत अन्य नेता आशियाना के अंदर चले गए और उन्होंने दरवाजा बंद कर दिया। बाहर काफी देर तक नारेबाजी होती रही।

खीज मिटाने के लिए गुडांगर्दी पर उतर आई कांग्रेस : बिंदल
 भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल ने कहा है कांग्रेस और प्रदेश सरकार बौखलाहट में मानसिक संतुलन खो बैठी है। भरी दोपहरी में अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल शिमला के रिज मैदान में अपनी खीज मिटाने के लिए गुंडागर्दी पर उतर आई है। बिंदल ने कहा कि जिस प्रकार आशियाना में दिन-दहाड़े कांग्रेस के लोगों ने घुसकर रवि ठाकुर पर हमला करने का प्रयास किया, वह सरकार की सोची-समझी चाल का परिणाम है। मंगलवार को भाजपा के प्रदेश मीडिया संयोजक कर्ण नंदा के साथ मैन हैंडलिंग की और सब कुछ मीडिया के सामने किया। इससे बड़ी दादागिरी नहीं हो सकती। 
विज्ञापन

पार्टी इस तरह की अराजकता को बर्दाश्त नहीं करेगी : जयराम
 नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सुक्खू सरकार गुंडागर्दी पर आ गई है। चुने हुए जनप्रतिनिधियों के साथ इस तरह का बर्ताव कर रही है। इस प्रकार का दुस्साहस किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं है। भारतीय जनता पार्टी इस तरह की अराजकता को बर्दाश्त नहीं करेगी। प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से फेल हो गई है। यह सरकार की खुफिया तंत्र की भी नाकामी है। आचार संहिता के दौरान इस तरह से भीड़ का अचानक आ जाना और एक राज्यसभा सांसद पर हमला करना कांग्रेस की हताशा के कारण हैं। इस मामले को सरकार गंभीरता से ले। प्रदेश में अराजकता का माहौल है। प्रदेश में जनप्रतिनिधि भी सुरक्षित नहीं हैं। चुनाव आयोग इन मामलों का संज्ञान लें। इस दौरान भाजपा प्रदेश अधिकारियों के साथ भी हाथापाई की गई जो की अतिनिंदनीय है। प्रदेश मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा को भी धक्के दिए गए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें