इन पोस्टरों में करुण शर्मा की ओर से विधानसभा चुनावों के दौरान भितरघात करने का सबूत देने वाले को 10 हजार रुपये इनाम देने का एलान किया गया है। ऊना में लगाए पोस्टर आज दिन भर कांग्रेस की अंतर्कलह को लेकर चर्चा का विषय बने रहे।
एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष अजय चौधरी ने कहा कि उनके प्रदेशाध्यक्ष को बिना किसी नोटिस के पार्टी से बाहर करना गलत है।
उन्होंने कहा कि ब्लॉक कांग्रेस करुण शर्मा के खिलाफ भितरघात के सबूत होने का दावा कर रही है, लेकिन सबूत दिए नहीं जा रहे। उन्होंने कहा कि अगर अब भी उन्हें सबूत नहीं दिए तो एनएसयूआई आंदोलन को तेज करेगी।