फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनपीएस की बैठक बेनतीजा: कर्मचारी बोले- पुरानी पेंशन के अलावा कोई विकल्प नहीं चाहिए

Mon, 25 Jul 2022 07:06 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

हिमाचल कर्मचारी और अन्य कामगार कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष घनश्याम शर्मा की अध्यक्षता में सचिवालय परिसर में सोमवार को हुई बैठक बेनतीजा रही। नई पेंशन योजना से जुड़े कर्मचारी संघ के नेताओं ने दोटूक कहा कि विधानसभा के मानसून सत्र में एनपीएस कर्मचारी रैली निकालेंगे।
विज्ञापन
प्रदर्शन(सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के सरकारी विभागों के डेढ़ लाख कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाली की मांग पर अड़ गए हैं। हिमाचल कर्मचारी और अन्य कामगार कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष घनश्याम शर्मा की अध्यक्षता में सचिवालय परिसर में सोमवार को हुई बैठक बेनतीजा रही। नई पेंशन योजना से जुड़े कर्मचारी संघ के नेताओं ने दोटूक कहा कि विधानसभा के मानसून सत्र में एनपीएस कर्मचारी रैली निकालेंगे। सरकार ने अगर पुरानी पेंशन योजना बहाल नहीं की तो विरोध रैली होगी, अन्यथा धन्यवाद रैली की जाएगी। संघ के अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने बैठक के बाद कहा कि कर्मचारियों को पुरानी पेंशन ही चाहिए। किसी अन्य विकल्प पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन


सरकार अभी तक 7000 करोड़ धनराशि कंपनी को दे चुकी है। अगर सरकार कर्मचारियों को पुरानी पेंशन देती है तो दो हजार करोड़ खर्च करने होंगे। इस तरह से सरकार 5,500 करोड़ बचा सकेगी। नई पेंशन योजना से कर्मचारियों को भी आर्थिक नुकसान हो रहा है। उनका कहना है कि कर्मचारियों से नई पेंशन के नाम पर काटी जा रही राशि में से 40 फीसदी राशि कंपनी के पास जमा रहेगी और कर्मचारियों को पेंशन भी कम मिलेगी। बैठक में संघ के प्रदेश पदाधिकारियों के साथ जिलों के प्रतिनिधि और हिमाचल अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष अश्वनी ठाकुर भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें