फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: विकासनगर लिफ्ट के लिए अब चुकाने होंगे दस रुपये, निशुल्क सुविधा खत्म

Sun, 05 Jan 2025 11:57 AM IST
शिमला ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विकासनगर लिफ्ट। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विकासनगर में दो सालों से लोगों को लिफ्ट में सफर करने की मिल रही निशुल्क सुविधा खत्म हो गई है। अब लोगों को यहां पर सफर करने के लिए दस रुपये चुकाने पड़ रहे हैं। इंदौर की कंपनी ने लिफ्ट के रखरखाव का जिम्मा संभालते ही नई व्यवस्था लागू कर दी है।
विज्ञापन


पहले चरण में तैयार की गई लिफ्ट का वर्ष 2022 में उद्घाटन किया जा चुका है। यह लिफ्ट विकासनगर पुलिस चौकी से छोटा शिमला के ब्रॉकहास्ट तक तीन चरणों में बनाई जा रही है। पांच करोड़ से निर्माणाधीन लिफ्ट का कार्य रोपवे कॉरपोरेशन करवा रहा है। वर्तमान में प्रथम चरण में विकासनगर चौकी से लेकर विकासनगर-बीसीएस एनएच मार्ग लिफ्ट संचालित हो रही है। इसी भाग का कंपनी ने लोगों से शुल्क वसूल करना शुरू कर दिया है।

अभी विकासनगर क्षेत्र के लोगों को छोटा शिमला जाने के लिए करीब डेढ़ किलोमीटर पैदल चलना पड़ता है। यहां के लिए अभी कोई बस या टैक्सी की सुविधा नहीं है। लिफ्ट बनने से लोग चार से पांच मिनट के भीतर विकासनगर से छोटा शिमला पहुंच जाएंगे। वहीं उन्हें छोटा शिमला पहुंचने के लिए ट्रैफिक के बीच से भी नहीं गुजरना पड़ेगा।
विज्ञापन


ब्रॉकहास्ट पहुंचने के बाद लोग वॉकवे के माध्यम से छोटा शिमला चौक तक पहुंच सकेंगे। शुल्क वसूलने के साथ ही स्थानीय लोगों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया है। लोगों का तर्क है कि पहले सरकार को तीनों चरणों का पूरा करना चाहिए था। इसके बाद ही शुल्क वसूला जाना चाहिए। लोगों के मुताबिक इतनी कम दूरी के लिए दस रुपये का शुल्क काफी ज्यादा है।
विज्ञापन

एमसी आयुक्त के समक्ष रखेंगे मामला : भारद्वाज
विकासनगर की पार्षद रचना भारद्वाज ने बताया कि इस बारे में उनसे कोई बात नहीं की गई है। लोग इसको लेकर शिकायतें कर रहे हैं। मामले को जल्द नगर निगम आयुक्त के समक्ष उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पहले लिफ्ट का निर्माण पूरा किया जाए। इसके बाद ही शुल्क वसूला जाना चाहिए था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें