फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: जब्त सामान छुड़ाने के लिए अब देने होंगे 5 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
अतिक्रमण करने वालों पर एमसी का शिकंजा
विज्ञापन

अभी तक एक हजार रुपये वसूलता था नगर निगम
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। शहर के मालरोड और लोअर बाजार में अतिक्रमण करने वाले कारोबारियों पर नगर निगम सख्ती करने जा रहा है। नगर निगम ने पहली बार पेनल्टी राशि बढ़ाने का फैसला लिया है।
निगम की टीम जिन कारोबारियों का अतिक्रमण करने के दौरान सामान जब्त करेंगे तो उसे छुड़ाने के लिए अब पांच हजार रुपये पेनल्टी के रूप में देने होंगे। राजधानी के मालरोड और लोअर बाजार के सैकड़ों कारोबारी दुकानों के बाहर खाली जगहों पर अतिक्रमण कर अपना सामान सजा देते हैं। इस कारण सड़कों तक सामान फैलने से लोगों को आवाजाही करने में दिक्कतें पेश आती हैं। मालरोड और लोअर बाजार से निगम की टीम जब इन अतिक्रमण करने वाले कारोबारियों का सामान जब्त करती थी तो यह कारोबारी या अन्य लोग महज एक हजार रुपये पेनल्टी देकर छुड़ा लाते थे। अब नगर निगम इनको लेकर सख्ती करने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई व्यापारी बार-बार अतिक्रमण करते पाया जाता है तो उस पर पेनल्टी के अलावा कानूनी कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी। नगर निगम शिमला के आयुक्त भूपेंद्र अत्री ने कहा कि अतिक्रमण करने वाले कारोबारियों को सामान छुड़ाने के समय जो पेनल्टी राशि एक हजार थी, उसे अब बढ़ाया जा रहा है। यह कदम सुधार के लिए उठाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें