फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: अब बिना राशनकार्ड के मिलेगा मक्की का आटा

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के सभी डिपो में मिलेगी सुविधा
विज्ञापन

आटा 50 रुपये प्रतिकिलो की दर से मिलेगा
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। शहर के राशन डिपुओं में बिना राशनकार्ड के भी लोग मक्की का आटा खरीद सकते हैं। खाद्य आपूर्ति विभाग ने शहर के सभी लोगों को यह सुविधा उपलब्ध करवा दी है। खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी अनीता ठाकुर ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन


राजधानी शिमला में 40 के करीब राशन डिपो हैं। खाद्य आपूर्ति विभाग का दावा है कि सभी राशन डिपुओं में ऑर्गेनिक मक्की का आटा उपलब्ध है। यह आटा 50 रुपये प्रतिकिलो की दर से उपलब्ध करवाया जा रहा है। हालांकि विभाग का तर्क है कि मक्की के आटे की खरीदारी के लिए लोगों में असमंजस है। इस वजह से उनके पास कुछ शिकायतें आई हैं। विभाग का कहना है कि आटे की खरीदारी के लिए राशनकार्ड की जरूरत नहीं है कोई भी व्यक्ति सुबह से शाम तक किसी भी डिपो में आकर ऑर्गेनिक मक्की के आटे की खरीदारी कर सकते हैं। मक्की का आटा स्वास्थ्य के लिहाज से भी लाभकारी माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें