फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहराः अब मोबाइल पर लाइव देख सकेंगे भव्य देव मिलन

Thu, 07 Sep 2017 11:31 AM IST
राकेश राणा/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव की आकर्षक रथ यात्रा को पहली बार देश-दुनिया में कहीं भी घर बैठे मोबाइल पर लाइव देखा जा सकेगा। इस बार दशहरा उत्सव समिति सांस्कृतिक संध्याओं के साथ रथ यात्रा को भी मोबाइल लाइव स्ट्रीमिंग करने जा रही है। यू-ट्यूब पर भी लाइव के लिए प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


समिति के इस निर्णय से लाखों लोग दशहरा का लुत्फ घर में मोबाइल पर ले सकेंगे। मोबाइल स्ट्रीमिंग के लिए लिंक जारी किया जाएगा। समिति का प्रयास है कि यू-ट्यूब पर सीधा प्रसारण हो, इसके लिए तकनीकी तौर पर फीडबैक लिया जा रहा है। यू-ट्यूब में लाइव प्रसारण होने पर आसानी से कंप्यूटर, लैपटॉप और मोबाइल पर सभी कार्यक्रम देखे जा सकेंगे।

जबकि, मोबाइल स्ट्रीमिंग केवल मोबाइल पर ही लाइव देखा जा सकता है। हालांकि, मोबाइल स्ट्रीमिंग को कम इंटरनेट स्पीड में देखा जा सकता है। इसी कारण से समिति इस माध्यम को प्राथमिकता दे रही है। रथ यात्रा को देखने के लिए दशहरा उत्सव के दौरान कुल्लू मैदान में हजारों लोग उमड़ते हैं और देवी-देवताओं के भव्य मिलन के गवाह बनते हैं।
विज्ञापन


सीमित जगह होने के कारण कई श्रद्धालु रथ यात्रा देखने से वंचित भी रहते हैं। जिसे ध्यान में रखते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए समिति अब रथ यात्रा को मोबाइल स्ट्रीमिंग के माध्यम से लाइव करने जा रही है।

रथ खींचकर कमाते हैं पुण्य 
दशहरा उत्सव का मुख्य आकर्षण रथ यात्रा माना जाता है। मान्यता है कि रथ में सवार भगवान रघुनाथ और उनके दरबार को खींचकर पुण्य कमाया जाता है। रथ को खींचने के लिए सैकड़ों की भीड़ उमड़ती है। इसी के साथ रथ के आगे सैकड़ों देवी-देवताओं के रथ भी ढोल-नगाड़ों के साथ चलते हैं। इस अद्भुत नजारे को देखने के लिए हर कोई कुल्लू पहुंचता है। 

करेंगे मोबाइल स्ट्रीमिंग : डीसी 
दशहरा उत्सव समिति के अध्यक्ष और डीसी कुल्लू यूनुस ने कहा कि मोबाइल स्ट्रीमिंग कर उत्सव की सांस्कृतिक संध्याओं और रथ यात्रा को लाइव किया जाएगा। इस तरह लोग आसानी से कहीं भी घर बैठे उत्सव का आनंद ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें