फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब कैबिनेट बैठक में टोकन नंबर से अपनी एंट्री कर पाएंगे अफसर

Wed, 05 Jun 2019 01:04 PM IST
अरविन्द ठाकुर धर्मेंद्र पंडित, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

टोकन नंबर से अपने विभाग के एजेंडे का मिलान करने के बाद ही अफ सर अब कैबिनेट बैठक में जाएंगे। अफसरों को कैबिनेट एजेंडे के नंबर की जानकारी मशीन से मिलेगी। कैबिनेट हाल के बाहर अफसरों के कमरे में एजेंडा आइटम नंबर डिस्पले होगा। इसके लिए अफसरों के बाहर वाले कमरे में टोकन मशीन लगाई जा रही है। बैठक में मुख्यमंत्री और मंत्री जिस एजेंडे पर चर्चा करने जा रहे हैं, बटन दबाते ही अफसरों के कमरे में लगी मशीन पर नंबर डिस्पले हो जाएगा।

विज्ञापन


ऐसे में संबधित विभाग का अधिकारी कैबिनेट हाल में आकर मुख्यमंत्री और मंत्रियों के पूछने पर इसके बारे में विस्तृत जानकारी देगा। सचिवालय सामान्य प्रशासन (जीएडी) के अफसर मशीन में एजेंडा नंबर दबाएंगे। अभी यह व्यवस्था है कि जिस दिन कैबिनेट की बैठक होती है, उस दिन सचिवालय सामान्य प्रशासन मुख्यमंत्री, मंत्री और मुख्य सचिव को एजेंडा भेजता है।

विज्ञापन

कैबिनेट की बैठक में जब एजेंडे पर चर्चा की जाती है तो जिस विभाग का एजेंडा होता है, उससे संबंधित अधिकारी को कमरे में बुलाया जाता है। लेकिन कई बार अफसर समय पर उपस्थित नहीं हो पाते या बगैर तैयारी के ही बैठक में आते हैं। ऐसे में अगला आइटम नंबर लगना शुरू हो जाता है। आइटम नंबर डिस्पले होने से अफसर पहले ही चौकस हो जाएंगे कि अब उनके एजेंडे का नंबर आने वाला है। 

सचिवालय में दिया नई तकनीक का डेमो
मंगलवार को राज्य सचिवालय के सामान्य प्रशासन विभाग में तकनीकी कर्मचारियों ने सचिव आरएन बत्ता के सामने इस नई तकनीक का डेमो भी दिया। उन्हें मशीनें दिखाकर बताया गया कि ये कैसे काम करेंगी। ये मशीनें ठीक वैसे हैं जैसे पीजीआई चंडीगढ़ या आईजीएमसी शिमला की ओपीडी में लगाई गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें