फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब अभिभावकों को बच्चों की हर गतिविधि का एसएमएस भेजेंगे शिक्षक

Mon, 29 Jul 2019 06:15 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की हर गतिविधि की जानकारी अभिभावकों तक पहुंचाने की कवायद शुरू हो गई है। मंगलवार से जिला मंडी के अभिभावकों को स्कूलों से इस बाबत एसएमएस आना शुरू हो जाएंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मंगलवार को शिमला में ई-संवाद मोबाइल फोन ऐप का शुभारंभ करेंगे। मंडी जिले में इस ऐप को पायलट प्रोजेक्ट पर शुरू किया जा रहा है। आने वाले दिनों में प्रदेश के अन्य जिलों में भी ऐप का प्रयोग अनिवार्य होगा। ई-संवाद ऐप से कान्वेंट स्कूलों की तरह सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की हर गतिविधि का उनके घर पर एसएमएस पहुंचेगा।

विज्ञापन


शिक्षक अभिभावकों को बच्चों की अनुपस्थिति, परीक्षा के आंकलन, पीटीएम, परीक्षा की सूचना, छुट्टियों की सूचना, होमवर्क नहीं करने की सूचना सहित बच्चों की खूबियों और कमियों से संबंधित एसएमएस भेजेंगे। अभिभावकों की सहभागिता बढ़ाने को शिक्षा विभाग ने यह नई पहल की है। एसएमएस से अभिभावकों को साल भर होने वाली परीक्षाओं के परिणाम से अवगत करवाया जाएगा। जिस विषय में बच्चे कमजोर हैं, उसकी जानकारी भी दी जाएगी। मैसेज के माध्यम से अभिभावकों को बच्चों की कमजोरियां दूर करने को अपने स्तर पर भी काम करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। 

कार्यक्रम के दौरान अंग्रेजी की पढ़ाई सरल और प्रभावी बनाने के लिए संपर्क फाउंडेशन की ओर से तैयार की गई विशेष इंग्लिश किट का भी मुख्यमंत्री विधिवत आवंटन करेंगे। पहली से तीसरी कक्षा के शिक्षक किट के अनुसार इंग्लिश सिखाएंगे। किट के जरिये अध्यापक आसानी से छोटी कक्षा से विद्यार्थियों का अंग्रेजी विषय में बेस बना सकेंगे। इंग्लिश किट विशेषकर छोटे बच्चों के लिए तैयार की गई है। इसमें एक साउंड बॉक्स होगा, इससे शब्दों का उच्चारण होगा। किट में रोचक पुस्तकें और कुछ विजुअल सीडी भी होंगी। सरकारी स्कूलों के निरीक्षण को तैयार शिक्षा साथी ऐप का भी मुख्यमंत्री शुभारंभ करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें