हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहौल एवं स्पीति में सोमवार सुबह नौ बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्र्रता 4.3 आंकी गई। भूकंप का केंद्र जमीन से 20 किमी नीचे था। झटके महसूस होते ही लोग घरों से बाहर निकल आए।
जिले के कई क्षेत्रों में इस कारण कुछ देर के लिए अफरातफरी मची रही। प्रदेश में बीते एक सप्ताह के दौरान सोमवार को तीसरी बार भूकंप आया। इससे पहले 25 जुलाई को चंबा और 23 जुलाई को किन्नौर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।