फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: अब बीपीएल की छत के नीचे आएंगे पक्के मकान वाले गरीब

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार ने नियमों में संशोधन कर दिए हैं दोबारा सर्वे के आदेश, मशोबरा खंड में सर्वेक्षण जल्द होगा आंभ
विज्ञापन

ऐसे परिवार जिनमें सिर्फ महिलाएं हैं भी सूची में होगा शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
जुन्गा (शिमला)। ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग के लिए बीपीएल परिवार का चयन करना गले की फांस बन गई है। बीते वर्ष प्रथम फेज के करवाए गए बीपीएल सर्वे में अधिकांश परिवार सरकार द्वारा निर्धारित मापदंडों से बाहर हो गए थे। मशोबरा खंड में बीपीएल परिवारों के चयन के लिए सर्वे जल्द शुरू होने वाला है।

अब दूसरे फेज के सर्वे के लिए 12 जनवरी को अधिसूचना जारी कर दी है। इसमें बीपीएल परिवारों के चयन नियमों में कुछ संशोधन किया है। अब पक्के मकान वाले परिवारों को भी बीपीएल सूची में शामिल किया जा सकेगा। लिहाजा लोगों को दोबारा सर्वे में शामिल होना पड़ेगा। इसके अतिरिक्त इस अधिसूचना में ऐसे परिवार जिनमें 27 वर्ष तक की आयु के अनाथ बच्चे सदस्य हों अथवा ऐसे परिवार जिनमें 59 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के वृद्धजन सदस्य हों और 27 से 59 आयु वर्ग का कोई भी सक्षम वयस्क सदस्य न हो ऐसे परिवार को भी बीपीएल में शामिल किया जाएगा। इसी तरह जिन परिवार में महिला मुखिया हो तथा जिनमें 27 से 59 वर्ष की आयु के मध्य कोई सक्षम पुरुष सदस्य न हो अर्थात जिस परिवार में केवल विधवा, अविवाहिता, तलाकशुदा, परित्यक्ता (पति द्वारा छोड़ी महिला) महिलाएं हैं को भी बीपीएल सूची में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

बुद्धिजीवी वर्ग का मानना है कि प्रथम फेज में सर्वे बिल्कुल सही हुआ है। अधिकांश परिवारों के पास पक्के मकान, सभी सुख सुविधाएं, दोपहिया और चौपहिया वाहन हैं। केवल कुछ परिवार ही ऐसे हैं जिनके पास कच्चे मकान हैं अथवा सरकारी स्कीम से बने हुए पक्के मकान हैं। इससे पहले बीपीएल के चयन में काफी धांधलियां हुई हैं। साधन संपन्न परिवारों ने संयुक्त परिवार को राशनकार्ड में पृथक दिखाकर बीपीएल के लाभ लिए हैं। इस वर्ग का कहना है कि पात्र व्यक्तियों को पहले की भांति बीपीएल में आने से वंचित न रखा जाए बल्कि परिवार की वास्तविक घरेलू परिस्थिति को मध्यनजर रखते हुए पारदर्शिता से चयन किया जाए।
विज्ञापन






सर्वेक्षण की हो चुकी हैं तैयारियां

मशोबरा के कार्यकारी खंड विकास अधिकारी रजनीश कौंडल ने बताया कि सरकार की अधिसूचना के अनुसार दूसरे फेज के सर्वेक्षण के लिए तैयारियां कर ली हैं। शीघ्र ही दूसरा फेज आरंभ कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मशोबरा ब्लॉक में पहले 1648 बीपीएल परिवार थे जोकि प्रथम चरण के सर्वे के बाद केवल 135 रह गए हैं। दूसरे फेज में बीपीएल परिवारों की संख्या में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें