फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: अब 2027 में पूरा होगा कालका-शिमला फोरलेन का निर्माण कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
फोरलेन के ढली-कैथलीघाट हिस्से में आ रही तकनीकी दिक्कतों के चलते परियोजना के निर्माण की समय अवधि में बदलाव
विज्ञापन

कैथलीघाट हिस्से का 30 फीसदी ही पूरा हुआ है कार्य
पहले 2026 में थी निर्माण कार्य पूरा करने की योजना
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी शिमला को चंडीगढ़ से जोड़ने वाली कालका-शिमला फोरलेन परियोजना के निर्माण कार्य की समय अवधि बढ़ा दी है। पहले यह परियोजना वर्ष 2026 तक पूरा की जानी थी लेकिन अब इसे 2027 तक बढ़ा दिया है। यह निर्णय विभिन्न तकनीकी और प्रशासनिक चुनौतियों के कारण लिया है जो परियोजना के कार्य में बाधा पैदा कर रही हैं।

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के क्षेत्रीय अधिकारी अजय बगरोटी के अनुसार फोरलेन के ढली-कैथलीघाट हिस्से का लगभग तीस फीसदी कार्य पूरा हो चुका है। शेष कार्य में भूमि अधिग्रहण, पेड़ों की कटाई और सुरंगों तथा पुलों के निर्माण में देरी हो रही है। कैथलीघाट से ढली तक के खंड में निजी भूमि से पेड़ों की कटाई और सुरंगों के निर्माण में तकनीकी जटिलताएं आ रही हैं। एनएचएआई ने परियोजना की समय सीमा बढ़ाने के पीछे मुख्य कारणों में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया में देरी, पर्यावरणीय मंजूरी में विलंब और निर्माण सामग्री की आपूर्ति में बाधाओं को बताया है। इसके अतिरिक्त कुछ क्षेत्रों में भू-स्खलन और मौसम संबंधी चुनौतियों ने भी निर्माण कार्य की गति को प्रभावित किया है।
विज्ञापन


फोरलेन के कैथलीघाट हिस्से के 28.45 किलोमीटर लंबे मार्ग का निर्माण कार्य अभी चल रहा है। इसमें 27 पुल, 5 डबल लेन सुरंगें, फ्लाईओवर और एक विश्व स्तरीय केबल स्टे ब्रिज शामिल हैं। इस पर करीब 4800 करोड़ रुपये खर्च होंगे। एनएचएआई और राज्य सरकार ने मिलकर परियोजना के शेष कार्यों को समय पर पूरा करने के लिए एक विस्तृत योजना तैयार की है। सभी संबंधित विभागों के बीच समन्वय बढ़ाने, तकनीकी चुनौतियों का समाधान करने और स्थानीय समुदायों के साथ संवाद स्थापित करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है ताकि परियोजना 2027 तक सफलतापूर्वक पूर्ण हो सके।
विज्ञापन





ढाई घंटे में पहुंच जाएंगे चंडीगढ़
फोरलेन के निर्माण कार्य से चंडीगढ़ से शिमला की यात्रा का समय साढ़े तीन घंटे से घटकर ढाई घंटे रह जाएगा। इससे पर्यटन और स्थानीय आवागमन में सुधार होगा। परियोजना के दौरान लगभग 5000 से अधिक पेड़ों की कटाई की गई जिसमें से 441 पेड़ शिमला शहरी क्षेत्र में लोगों की निजी भूमि पर थे। हिमाचल प्रदेश राज्य वन विकास निगम लिमिटेड ने इन पेड़ों की कटाई की है। पर्यावरणीय प्रभाव को कम करने के लिए एनएचएआई ने पौध रोपण और हरित क्षेत्र के विकास की योजना भी बनाई है, ताकि पारिस्थितिक संतुलन बना रहे। फोरलेन परियोजना के पूरा होने से न केवल यात्रा का समय कम होगा बल्कि शिमला और आसपास के क्षेत्रों में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। बेहतर सड़क संपर्क से स्थानीय व्यवसायों को लाभ होगा और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। इसके अलावा आपातकालीन सेवाओं की पहुंच में सुधार होगा और क्षेत्र की समग्र आर्थिक वृद्धि में योगदान मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें