फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी! अब शिमला तक कर पाएंगे हवाई सफर

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला में तीन साल से बंद हवाई उड़ानें अक्तूबर से शुरू हो सकती हैं। जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट के विस्तारीकरण का काम पूरा हो चुका है। विस्तारीकरण के बाद अब 42 के बजाय 72 सीटर जहाज यहां उतर सकेंगे। हवाई सेवाएं शुरू करने के लिए केंद्र सरकार ने 29 सितंबर को दिल्ली में प्रदेश सरकार के अधिकारियों और एयरपोर्ट अथॉरिटी की बैठक बुलाई है।
विज्ञापन


इस बैठक में प्रदेश के मुख्य सचिव पी. मित्रा के अलावा पर्यटन, लोक निर्माण विभाग, डीसी शिमला, जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट और एयर इंडिया के अधिकारी शामिल होंगे। उल्लेखनीय है कि जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट की पट्टी छोटी होने के चलते बड़े हवाई जहाज यहां नहीं उतर पाते थे। एयरपोर्ट का एक हिस्सा भी धंस गया था।
विज्ञापन

बढ़ाई गई एयरपोर्ट की पट्टी

अब पट्टी की लंबाई 23 मीटर से बढ़ाकर 30 मीटर कर दी गई है। मरम्मत का काम पूरा हो चुका है। एयरपोर्ट प्रशासन ने इसकी रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेज दी है। अब फ्लाइट ऑपरेशन किया जाना है।

जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट में सितंबर 2012 से उड़ानें बंद हैं। तीन साल बाद अब उम्मीद जगी है। उड़ानें बंद होने की वजह से शिमला आने वाले वीवीआईपी को नजदीकी एयरपोर्ट चंडीगढ़ में उतरकर सड़क मार्ग से आना पड़ता है।

'जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट में हवाई सेवाएं शुरू करने के लिए 29 सितंबर को दिल्ली में बैठक है। सरकार के अधिकारी भी बैठक में मौजूद रहेंगे। अक्तूबर के पहले सप्ताह में जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट में जहाज उतारा जाना है।' - परविंद्र तिवारी, एपीडी, जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट, शिमला
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें