फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड न्यूज! शिमला में रेलवे देगा पार्किंग सुविधा

Sun, 13 Jul 2014 05:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी शिमला में पार्किंग की समस्या हल करने के लिए रेलवे आगे आया है। ओल्ड बस स्टैंड में बाबा भलखू रेल संग्रहालय के पास रेलवे बहुमंजिला पार्किंग बनाने जा रहा है।
विज्ञापन


सौ से अधिक गाड़ियों के लिए बनने वाली इस पार्किंग के सिविल वर्क टेंडर जल्द जारी होने वाले हैं। बाहरी राज्यों से शिमला पहुंचने वाले सैलानी और स्थानीय लोग अब रेलवे की पार्किंग में भी अपनी गाड़ियां खड़ी कर सकेंगे।

रेलवे प्रबंधन ने शहर के बीचोंबीच स्थित ओल्ड बस स्टैंड के साथ बहुमंजिला पार्किंग निर्माण का फैसला लिया है। ओल्ड बस स्टैंड स्थित बाबा भलखू रेल संग्रहालय के समीप रेलवे की जमीन है।
विज्ञापन


इसी स्थान को पार्किंग निर्माण के लिए चिन्हित किया है। रेलवे यहां लगभग सौ गाड़ियों के लिए पार्किंग का निर्माण करने जा रहा है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद रेलवे पार्किंग का संचालन निजी हाथों में सौंपेगा।

रेलवे के कामर्शियल इंस्पेक्टर अमर सिंह ठाकुर के अनुसार कार पार्किंग के लिए सिविल वर्क का टेंडर करने की तैयारी चल रही है। टेंडर होने के बाद निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें