फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: शहर से सटे पंचायती क्षेत्रों से भी अब कूड़ा उठाने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
एमसी पंचायत प्रतिनिधियों को लिखेगा पत्र
विज्ञापन

शहर की तर्ज पर कूड़ा उठाने की सुविधा देने को तैयार
शहर से सटी कई पंचायतें अभी निगम क्षेत्र में फैला रही गंदगी, लग रहे कचरे के ढेर

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहर से सटी पंचायतों में भी नगर निगम घरों से कूड़ा उठाने की सुविधा देने की तैयारी कर रहा है। इस बारे में सभी पंचायत प्रतिनिधियों को पत्र लिखने का फैसला लिया है।

इनके साथ बैठक बुलाकर इस योजना को अमलीजामा पहनाया जा सकता है। महापौर सुरेंद्र चौहान की अध्यक्षता में हुई वित्त संविदा एवं योजना समिति की बैठक के बाद कुछ पार्षदों ने पंचायती क्षेत्र के लोगों की ओर से फैलाई जा रही गंदगी पर सवाल उठाए। निगम अधिकारियों ने भी माना कि पंचायती क्षेत्र के लोग नगर निगम सीमा में कचरा फेंक रहे हैं। निगम क्षेत्र में तो घरों से कूड़ा उठ रहा है लेकिन साथ लगते पंचायती क्षेत्र में यह सुविधा नहीं है। इन इलाकों के लोग बैग में भरकर कचरा रोजाना सड़कों पर फेंक रहे हैं। मल्याणा, मैहली, भट्ठाकुफर, ढली, मशोबरा, ब्योलिया, पंथाघाटी, टुटू, तारादेवी आदि क्षेत्रों में मुख्य सड़कों पर कचरे के ढेर लग रहे हैं। यह कचरा नगर निगम को ही उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महापौर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि नगर निगम सीमा से सटे घरों में कचरा उठाने की सुविधा दी जा चुकी है। इन्हें नगर निगम की ओर से तय शुल्क देना होगा। निर्देश दिए कि पंचायत प्रतिनिधियों से इस बारे में बात की जाए और ऐसे क्षेत्र चिह्नित किए जाएं जहां लोग इस योजना से जुड़ने को तैयार हैं। यदि बात नहीं बनी तो पंचायतों को अपना कचरा निगम परिधि में न फेंकने और जुर्माना आदि लगाने को लेकर भी फैसला लिया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें