फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: 45 दिन में इकट्ठा किया 550 किलो ई-कचरा

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। रोटरी क्लब शिमला के मालरोड और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बल्देयां में लगाए ई-कचरा कूड़ेदान में डेढ़ माह में 550 किलोग्राम ई-कचरा इकट्ठा किया है। रोटरी क्लब ने अक्तूबर माह में करोसंभव संगठन के साथ मिलकर दो ई-कचरे के कूड़ेदान लगाए थे। अब डेंटल कॉलेज आईजीएमसी, लॉ कॉलेज घंडल और जेपी यूनिवर्सिटी वाकनाघाट में भी ई-कचरा कूड़ेदान लगाए जाएंगे। करोसंभव संगठन इकट्ठे किए कूड़े को गांधीनगर, नोयडा और फरीदाबाद स्थित वेस्ट डिस्पोजल प्लांट ले जाता है। रोटरी क्लब शिमला के अध्यक्ष अमित सूद ने यह जानकारी दी। करोसंभव संगठन के ई-अपशिष्ट विशेषज्ञ जितेंद्र भारद्वाज ने बताया कि पुराने मोबाइल और लैपटाॅप से कीमती धातुओं को रिसाइकिल करने लिए निकाले जाता है। इसके बाद प्लांट में बाकी बचे अपशिष्ट को वैज्ञानिक तरीकों से नष्ट कर दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें