फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सालाना इतनी आय वाले परिवारों के विद्यार्थी भी छात्रवृत्ति के लिए पात्र

Thu, 15 Nov 2018 11:16 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

सालाना डेढ़ लाख आय वाले परिवारों के बच्चे भी अब छात्रवृत्ति के लिए पात्र होंगे। केंद्र सरकार ने ओबीसी वर्ग के विद्यार्थियों के लिए मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना की आय सीमा एक लाख से बढ़ाकर डेढ़ लाख कर दी है। इससे प्रदेश के हजारों छात्र-छात्राओं को लाभ होगा।

विज्ञापन


सूबे में हर साल करीब 12 हजार विद्यार्थी इस योजना से छात्रवृत्ति ले रहे हैं। अब यह संख्या और बढ़ेगी। उच्च शिक्षा निदेशालय ने बुधवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।

निदेशालय ने सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को पत्र जारी कर संशोधित योजना लागू करने के निर्देश दिए हैं। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने योजना में दो और बदलाव भी किए हैं। अब योजना की 30 फीसदी राशि इस वर्ग से आने वाली बालिकाओं और 5 फीसदी राशि दिव्यांगों पर खर्च होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा राज्यों को पैसा अब ओबीसी की आबादी के हिसाब से दिया जाएगा। मौजूदा समय में राज्यों की मांग के आधार पर इसका फैसला किया जाता है। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि एक परिवार के दो छात्र ही छात्रवृत्ति प्राप्त कर सकेंगे, जबकि छात्राओं पर यह शर्त लागू नहीं होगी। 

झूठे दस्तावेज देने वाले विद्यार्थी होंगे ब्लैक लिस्ट
झूठे दस्तावेजों के आधार पर छात्रवृत्ति पाने वाले विद्यार्थी को सभी छात्रवृत्ति योजनाओं से हमेशा के लिए ब्लैक लिस्ट कर दिया जाएगा। जारी की गई छात्रवृत्ति राशि भी रिकवर की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें