फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: राशन डिपो में अब पांच से दस रुपये महंगा मिलेगा सरसों का तेल, चना और उड़द दाल हुई सस्ती

Thu, 25 May 2023 10:13 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

राशनकार्ड उपभोक्ताओं को अब राशन डिपो में सरसों का तेल पांच से 10 रुपये तक महंगा मिलेगा। जबकि चना दाल चार और उड़द दाल छह रुपये प्रति किलो सस्ती हुई है। 
विज्ञापन
सरसों का तेल (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल के राशनकार्ड उपभोक्ताओं को अब राशन डिपो में सरसों का तेल पांच से 10 रुपये तक महंगा मिलेगा। जबकि चना दाल चार और उड़द दाल छह रुपये प्रति किलो सस्ती हुई है। अप्रैल में बीपीएल (गरीब) राशनकार्ड उपभोक्ताओं को डिपो में सरसों तेल 132 रुपये, एपीएल को 142 और करदाता उपभोक्ताओं को 160 रुपये प्रतिलीटर दिया गया था। अब मई में बीपीएल उपभोक्ताओं को 142, एपीएल को 147 और करदाताओं को 160 रुपये प्रतिलीटर मिलेगा। अनुबंधित आपूर्तिकर्ता तेल कंपनी ने डिपुओं के लिए सप्लाई भेजनी शुरू कर दी है।

विज्ञापन


डिपो में मूंग की दाल दाल की कीमत में भी आठ रुपये प्रतिकिलो का उछाल आया है। बीपीएल उपभोक्ताओं को मूंग दाल अब 66 रुपये के बजाय 72 रुपये, एपीएल उपभोक्ताओं को 74 के बजाय 82 रुपये किलो मिलेगी। अन्य दो दालें उड़द छह रुपये और दाल चना चार रुपये सस्ती हुई हैं। हिमाचल में साढ़े 19 लाख राशनकार्ड उपभोक्ता है जिन्हें बाजार मूल्य की अपेक्षा डिपो में सस्ता राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। खाद्य आपूर्ति निगम के अनुसार सब्सिडी कम ज्यादा होने के कारण सरकारी राशन के डिपो के दामों में बदलाव आता रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें