फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन डिपुओं में रिफाइंड के साथ अब मिलेगा सरसों तेल

Sun, 15 May 2016 10:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
उपभोक्ताओं को 55 रुपये प्रति लीटर दाम पर सरसों तेल उपलब्ध कराया जाएगा। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
हिमाचल में सस्ते राशन की दुकानों में अब उपभोक्ताओं को सरसों तेल देने की तैयारी है। उपभोक्ताओं की मांग पर सरकार विचार कर रही है कि दो लीटर रिफाइंड के बजाय एक लीटर सरसों तेल और एक लीटर रिफाइंड दिया जाए। दालों के मेन्यू को बदलने की भी तैयारी है। दोनों ही मामलों को अंतिम मंजूरी के लिए मंत्रिमंडल की आगामी बैठक में ले जाया जाएगा।
विज्ञापन


खाद्य आपूर्ति निगम ने 9 दालों के लिए टेंडर आमंत्रित किए हैं। इन दालों के 3-3-3 स्लैब बनाए जाएंगे। इनमें से एक-एक दालें जो सस्ती होंगी, उन्हें उपभोक्ताओं को दिया जाएगा। निगम 24 मई को टेंडर खोलेगा। खाद्य आपूर्ति निगम ने राजमा, माश, मूंगी, मसूर, मलका, काबुली चना, काला चना, रौंगी, पीला चना के लिए टेंडर आमंत्रित किए हैं।

वर्तमान में उपभोक्ताओं को राजमा, मसूर और पीला चना दिया दिया जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि राजमा और मसूर को बदलने पर विचार चल रहा है। खाद्य आपूर्ति निगम और विभाग में लोगों ने रिफाइंड के साथ सरसों तेल की मांग की है। बाकायदा लोगों ने जिला
विज्ञापन


और मुख्यालय में लिखित मांग की है। वर्तमान में डिपो में उपभोक्ताओं को 55 रुपये प्रति लीटर रिफाइंड मिल रहा है। अब सरसों तेल भी लोगों को करीब इतने की रेट पर उपलब्ध कराया जाएगा। गौरतलब है कि बाजार में रिफाइंड व सरसों तेल 100 से 120 रुपये प्रति लीटर मिलता है।

खाद्य आपूर्ति मंत्री जीएस बाली ने कहा कि लोग अब रिफाइंड के साथ सरसों तेल की मांग कर रहे हैं। खाद्य आपूर्ति निगम और डिपो में भी उपभोक्ता इसकी मांग कर रहे हैं। इस मामले को मंत्रिमंडल की बैठक में ले जाया जाएगा। दालों के लिए भी टेंडर आमंत्रित किए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें