केंद्र ने प्रदेश सरकार को 14 से 24 अप्रैल तक विशेष ग्राम सभाएं आयोजित करने को कहा है।
हिमाचल में अब ग्रामसभाओं में सांसद और विधायक भी हिस्सा लेंगे। केंद्र सरकार ने प्रदेश सरकार को इस बारे निर्देश जारी किए हैं। केंद्र ने प्रदेश सरकार को 14 से 24 अप्रैल तक विशेष ग्राम सभाएं आयोजित करने को कहा है।
इन ग्रामसभाओं में मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन, पंचायतों में होने वाले विकास कार्यों पर चर्चा के साथ प्रारूप तैयार किया जाएगा। पंचायतों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित भी किया जाएगा। ऐसे लोगों का चयन ग्राम सभाएं करेंगी।
केंद्र सरकार ने हाल ही में हिमाचल सरकार को एम-11015/57/2016-सीडी के तहत पत्र जारी किया है। केंद्र सरकार ने विधायक और सांसद को इसलिए बैठक में जाना अनिवार्य किया है ताकि लोग ग्रामसभाओं में इनके सामने पंचायत की मांगें उठा सकें।