महंगाई की मार से त्रस्त प्रदेश की जनता पर निजी कंपनियों के बाद मिल्कफेड ने भी करारा झटका दिया है। अब जनता को मिल्फेड का दूध भी महंगे दामों पर मिलेगा। सरकारी एजेंसी मिल्कफेड ने दूध का रेट दो रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिया हैं। बढ़े हुए दाम 10 जुलाई से लागू होंगे। प्रदेश में मिल्कफेड पैकेट के अलावा लूज दूध भी बेचता है। ये दाम हर तरह के दूध के बढ़ेंगे। हालांकि, नई दरें बढ़ी हुई होने के बावजूद ये निजी कंपनियों से कम ही है। हिमाचल में मिल्कफेड चार तरह से दूध की सप्लाई कर रहा है।
वहीं, अब शिमला में पैकेट स्टैंडर्ड दूध 39 रुपये से बढ़कर 41, पैकेट टोन दूध 36 रुपये से बढ़ाकर 38 रुपये और पैकेट डबल टोन दूध 35 रुपये से बढ़ाकर 37 रुपये हो जाएगा। लूज दूध को 36 से बढ़ाकर 38 रुपये कर दिया जाएगा।