फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब राशन डिपो में मिलेगा सरसों तेल, आटा-चावल में कटौती, दालें महंगी

Fri, 24 Jun 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के साढ़े 18 लाख राशनकार्ड उपभोक्ताओं को डिपुओं में अगले महीने से सरसों तेल ही मिलेगा। मंत्रिमंडल ने बुधवार को एक लीटर सरसों और एक लीटर रिफाइंड तेल देने के टेंडर को रद्द कर दिया है।
विज्ञापन


सरकार ने खाद्य आपूर्ति निगम को अगले महीने से सरसों तेल के टेंडर करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। इधर, खाद्य आपूर्ति निगम ने वीरवार को ही सरसों तेल टेंडर के लिए कंपनियों को आमंत्रित किया है। सरकार ने चीनी के टेंडर को मंजूरी दी है।

इसी सप्ताह कंपनी को सप्लाई देने के निर्देश दिए हैं। यह टेंडर 3 महीने के लिए किया गया है। वर्तमान में उपभोक्ताओं को रिफाइंड तेल दिया जा रहा था। खाद्य आपूर्ति निगम ने उपभोक्ताओं को एक लीटर सरसों और एक लीटर रिफाइंड तेल देने का फैसला लिया था।
विज्ञापन


सरसों तेल के टेंडर के लिए तीन जबकि रिफाइंड तेल के टेंडर के लिए दो कंपनियां पात्र हुई थीं। इसके बाद यह मामला सरकार को भेजा गया था, जहां इसे मंजूरी नहीं दी गई।
विज्ञापन

आटा-चावल के कोटे में कटौती

खाद्य आपूर्ति निगम ने आटा-चावल के कोटे में एक-एक किलो की कटौती की है। पहले एपीएल लोगों को प्रति राशनकार्ड पर 13 किलो आटा और 6 किलो चावल मिलते थे। अब अगले महीने से आटा 12 किलो और चावल 5 किलो मिलेगा।

महंगी मिलेंगी दालें
दालें         पहले    अब
राजमाह      30    35
काला मसर  45    55
दाल चना     35   61

प्रदेश के एपीएल उपभोक्ताओं को अगले महीने आटा और चावल एक-एक किलो कम मिलेगा। चीनी का टेंडर अलाट कर दिया है। एक दो दिन से सप्लायर चीनी की सप्लाई देना शुरू कर देगा।-एम सूद, निदेशक खाद्य आपूर्ति विभाग
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें