हिमाचल की वोल्वो बसों में सफर करने पर सवारियों को किराये में 10 फीसदी की छूट मिलेगी। सरकार ने इन लग्जरी बसों में स्मार्ट कार्ड योजना शुरू की है। अभी साधारण बसों के किराये में छूट दी जा रही है अब लग्जरी बसों में भी यह छूट दी जाएगी।
हिमाचल के अलावा दिल्ली, जयपुर, चंडीगढ़ व अन्य राज्यों के लिए प्रदेश सरकार वोल्वो बसें चला रही है। एचआरटीसी कार्यालय में यह स्मार्ट कार्ड 50 रुपये में बनेगा। परिवहन निगम ने इसकी वैधता एक साल रखी है। उसके बाद लोगों को यह कार्ड रिन्यू कराना होगा।
स्मार्ट कार्ड में सीनियर सिटीजन को 20 फीसदी जबकि अन्य लोगों को यह छूट 10 फीसदी मिलेगी। परिवहन निगम के इस फैसले से सैलानी व अन्य लोग प्रदेश व बाहरी राज्यों में पहले की अपेक्षा इन बसों में कम किराये में सफर कर सकेंगे। इन वोल्वो बसों में सवारियों की सुरक्षा व्यवस्था का भी पूरा इंतजाम किया गया है।