हिमाचल प्रदेश की कांगड़ा घाटी और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के बीच हवाई संपर्क बुधवार से और मजबूत होने जा रहा है। पहली जुलाई से गगल हवाई अड्डा और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) के बीच इंडिगो की सीधी उड़ान सेवा शुरू होगी। नई सेवा से यात्रियों को दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट की भीड़ और ट्रैफिक से राहत मिलेगी। वहीं, कांगड़ा घाटी तक पहुंचना पहले से अधिक आसान हो जाएगा। विमान सुबह 9:55 बजे नोएडा (जेवर) से उड़ान भरकर 11:40 बजे गगल पहुंचेगा।