फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ा, व्याकरण याद कराने के लिए अब ये तरीका अपनाएंगे टीचर

Wed, 07 Dec 2016 08:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के पहली से आठवीं कक्षा तक के सरकारी स्कूलों में पहाड़ा और व्याकरण याद कराने को एक्सट्रा क्लासिज लगाई जाएंगी। मिडल स्कूल तक विद्यार्थियों की लर्निंग क्षमता बढ़ाने पर शिक्षा विभाग ने जोर देना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


शिक्षा में गुणवत्ता लाने के लिए मंगलवार को शिमला के होटल पीटरहॉफ में एक दिवसीय कार्यशाला हुई। अध्यक्षता प्रधान सचिव शिक्षा आरडी धीमान ने की। उन्होंने स्कूलों में पहाड़ा और व्याकरण शिक्षण को बेहतर तरीके से करवाने पर बल दिया।

उपनिदेशकों को हर माह कम से कम पांच स्कूलों का निरीक्षण कर विस्तृत रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए। शिक्षा विभाग, सर्वशिक्षा अभियान के तत्वाधान में सोमवार को हुई कार्यशाला में जिला उपनिदेशक, जिला परियोजना अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी, खंड स्रोत समन्वयक और कार्यालय समन्वयक मौजूद रहे। प्रेरणा और प्रयास कार्यक्रम को लेकर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन


जिला शिमला में शिक्षा की गुणवत्ता को चलाए जा रहे कार्यक्रमों के बारे में उपायुक्त शिमला रोहन चंद ठाकुर ने प्रस्तुति दी। उन्होंने प्रेरणा कार्यक्रम पर विशेष ध्यान देने पर बल दिया। कार्यशाला में प्रथम इंडिया फाउंडेशन के संयोजक ने साल 2017-18 में शिक्षा में गुणवत्ता लाने को भाषा, गणित के लिए नवाचार की पद्धतियों पर चर्चा की। फोरथ लायन संस्था ने ओएमआर पर आधारित अनुश्रवण प्रक्रिया पर प्रस्तुति दी।

कार्यशाला में बिझड़ी शिक्षा खंड जिला हमीरपुर द्वारा शिक्षा की गुणवत्ता के सुधार को उठाए कदमों की खंड स्रोत समन्वयक ने प्रस्तुति दी। इसे देखने के बाद प्रधान सचिव शिक्षा ने बिझड़ी खंड में किए जा रहे कार्यों को सराहा और ऐसे प्रयास प्रदेश स्तर पर लागू करने पर बल दिया।

कार्यशाला के समापन पर राज्य परियोजना निदेशक एसएसए घनश्याम चंद ने सभी जिला अधिकारियों से अनुश्रवण की एटीआर भेजने का आग्रह किया। प्रारंभिक शिक्षा निदेशक मनमोहन शर्मा ने सभी अधिकारियों से स्कूलों में गुणवत्ता युक्त शिक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया। उच्च शिक्षा निदेशक दिनकर बुराथोकी सहित शिक्षा विभाग के कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें