दिल्ली विश्वविद्यालय ने यूजीसी के तीसरे व चौथे संशोधन के मद्देनजर शिक्षकों की नियुक्ति व प्रमोशन के लिए बनाई गई एडहॉक कमेटी को विस्तार दे दिया है। इस कमेटी में छह अकादमिक काउंसिल सदस्यों को जगह मिली है।
जिनमें रुद्राशीष चक्रवर्ती, नचिकेता सिंह, डॉ. सुनील कुमार, हंसराज, डॉ. सुनैना कनोजिया, डॉ. एम रामानंदा सिंह के नाम शामिल है। उल्लेखनीय है कि बीते सप्ताह अकादमिक काउंसिल की बैठक में कमेटी को विस्तार देना तय हुआ था।
बैठक में शिक्षकों के नियुक्ति व प्रमोशन को लेकर यूजीसी के चौथे संशोधन के तहत एडहॉक कमेटी की सिफारिशों को विद्वत परिषद की बैठक में पास होना था लेकिन कमेटी द्वारा जो सिफारिश की गई थी वह आपत्तिजनक थी।
लिहाजा कमेटी को रिव्यू कर विस्तार दिया जाना तय हुआ था। जिसके बाद अब डीयू ने इन सदस्यों को कमेटी में शामिल कर दिया है। वहीं यूजीसी के तीसरे व चौथे संशोधन के मद्देनजर मंगलवार को बुलाई गई डूटा कार्यकारिणी की बैठक हंगामेदार रही।