एक दस्ता उच्च शिक्षा निदेशक, दूसरा स्कूल शिक्षा बोर्ड के अधिकारियों और तीसरा दस्ता उपमंडल अधिकारी की अगुवाई में बनाया गया है। उन्होंने उड़नदस्तों में शामिल अधिकारियों से अपील करते हुए कहा कि स्कूलों में इस तरीके से जाएं ताकि बच्चों में डर पैदा न हो।
उन्होंने बताया कि स्कूल प्रिंसिपलों की अपने स्कूलों में ड्यूटी भी नहीं लगेगी। शिक्षा मंत्री ने बताया कि समग्र शिक्षा अभियान के तहत सभी राजकीय स्कूलों में खेलों को बढ़ावा देने के 5 से 25 हजार रुपये तक की राशि तथा सरकारी विद्यालयों में पुस्तकालय की स्थिति को सुधारने के लिए भी समग्र शिक्षा अभियान
के तहत इतनी ही राशि मुहैया करवाई जा रही है। शिक्षामंत्री ने बताया कि प्रदेश के सभी राजकीय स्कूलों में सत्र के आरंभ होते ही एनसीआरटी पाठ्यक्रम की पुस्तकें पहुंचा दी जाएंगी तथा निजी स्कूलों को भी इस बारे आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं।