मोर्चा अध्यक्ष ने कहा कि भाजयुमो ने लोस चुनावों को लेकर दो प्रमुख अभियान प्रदेश में छेड़े हैं। इसके तहत दो मार्च को प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में बाइक रैलियां होंगी। इसमें 1000 से अधिक बाइक करीब 100 किलोमीटर का सफर तय करेंगी।
ऐसे में प्रदेश भर में एक साथ 68000 से अधिक बाइक चलेंगी, जिसके माध्यम से मोदी सरकार की योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाई जाएगी। वहीं मोर्चा प्रदेश में पहली बार मतदान
करने वाले युवाओं के लिए विजय लक्ष्य युवा सम्मेलन करवाएगा। ऐसे युवा मतदाताओं को भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। छह से 26 मार्च तक भाजयुमो का यह अभियान चलेगा।