फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: पानी की हर शिकायत का अब 24 घंटे में होगा निपटारा

विज्ञापन
विज्ञापन
शहरवासियों की शिकायतें सुनने के लिए शहर में नए ग्राहक सेवा केंद्र बनेंगे, संजौली वार्ड से होगी शुरुआत
विज्ञापन

शिकायत के लिए जारी होंगे टोल फ्री नंबर
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में पेयजल आपूर्ति, लीकेज और बिल समेत पानी से जुड़ी हर शिकायत का अब 24 घंटे के भीतर निपटारा होगा। यही नहीं शहरवासी 24 घंटे और हफ्ते के सातों दिन कभी भी अपनी शिकायतें दर्ज करवा सकेंगे। इसके लिए शहर में नए ग्राहक सेवा केंद्र शुरू करने का फैसला लिया है।

सबसे पहले संजौली जोन से इस सुविधा को शुरू करने की तैयारी है। पेयजल कंपनी के अधिकारियों ने मंगलवार को मौके का दौरा भी कर लिया है। यहां पेयजल कंपनी के एक भवन में ग्राहक सेवा केंद्र बनाने की तैयारी है। अब बुधवार को सुएज इंडिया कंपनी के साथ बैठक कर इस पर अंतिम फैसला लिया जाएगा। शहरवासियों को 24 घंटे पानी देने की योजना के तहत यह केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। योजना का जिम्मा संभाल रही सुएज इंडिया कंपनी यह केंद्र तैयार करेगी। बैंकों की तर्ज पर यह केंद्र तैयार होंगे। इनमें 24 घंटे लोगों की शिकायतें सुनने के लिए कॉल सेंटर स्थापित होंगे। शिकायत दर्ज करने के लिए टोल फ्री नंबर जारी होंगे। लोग पेयजल आपूर्ति, बिलों में गड़बड़ी, बिल न मिलने, पाइपलाइनों या मीटर में लीकेज, टंकी ओवरफ्लो समेत पानी से जुड़ी हर शिकायत इन नंबरों पर दे सकेंगे। पेयजल कंपनी के एजीएम राकेश गर्ग ने कहा कि सुएज कंपनी ये नए ग्राहक सेवा केंद्र स्थापित करेगी ताकि शहरवासियों की हर शिकायत का तुरंत निपटारा हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन




24 घंटे में दूर होगी शिकायत
पानी से जुड़ी ज्यादातर शिकायतें 24 घंटे के भीतर निपटाई जाएंगी। हर केंद्र के तहत फील्ड टीमें होंगी जो लीकेज संबंधी शिकायतें मिलने पर तुरंत मौके पर पहुंचेगी। बिल संबंधी शिकायतें दूर करने के लिए दफ्तर में कर्मी तैनात होंगे। शहर में चार ग्राहक सेवा केंद्र स्थापित करने की योजना है। हर केंद्र के तहत करीब दस हजार उपभोक्ता आएंगे। अभी शहर के सेंट्रल, संजौली और छोटा शिमला जोन में भी कंपनी के कंट्रोल रूम बने हैं। लेकिन इनमें सिर्फ पेयजल आपूर्ति से संबंधित शिकायतें सुनी जा रही हैं। लीकेज आदि की शिकायतें दर्ज तो होती हैं, लेकिन उनके निपटारे में कई दिन लग जाते हैं। बिल में गड़बड़ी होने पर लोगों को कंपनी दफ्तर या मीटर रीडरों के चक्कर काटने पड़ते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें