फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आ गई इलेक्ट्रिक बसें, अगले साल नहीं दिखेंगी पुरानी गाड़ियां

Wed, 16 Nov 2016 10:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल की सड़कों पर अगले साल जनवरी से इलेक्ट्रिक बसें दौड़नी शुरू होंगी। परिवहन निगम इलेक्ट्रिक बसों पर फोकस कर रहा है। निगम ने हाल ही में इलेक्ट्रिक बस के टेंडर आमंत्रित किए थे। इसमें ले-लैंड गोल्ड स्टार और टाटा कंपनी ने आवेदन किया है।
विज्ञापन


परिवहन निगम अब इस मामले को बीडीओ की बैठक में ले जा जा रहा है। टेंडर में कम से कम तीन कंपनियों के भाग लेना अनिवार्य है। इससे कम कंपनियों के भाग लेने पर फैसला बीओडी को लेना होता है। ऐसे में इस मामले को आगामी बीओडी की बैठक में ले जाया जाएगा।

यहां से स्वीकृति मिलने के बाद ही फाइनेंशियल बिड खोली जा सकती है। परिवहन निगम से मिली जानकारी के मुताबिक 50 बसें बड़ी, जबकि 75 छोड़ी बसें खरीदी जानी हैं। छोटी इलेक्ट्रिक बसों के लिए केंद्र सरकार 90 : 10 के हिसाब से राशि जारी करेगा। रोहतांग के अलावा इन बसों को प्रदेश के मैदानी इलाकों में चलाया जाएगा।
विज्ञापन


अगले साल तक सड़कों पर नहीं दिखेगी पुरानी बसें
परिवहन निगम का दावा है कि हिमाचल की सड़कों पर चल रही पुरानी सभी बसों को बारी-बारी से हटाया जाना है। नई बसें दौड़ाई जानी हैं। 15 सौ से अधिक नई बसों को सड़कों पर दौड़ाया जा रहा है। हिमाचल में 400 नई बसें आनी शुरू हो गई हैं। हर सप्ताह 10 से 15 बसें हिमाचल पहुंच रही हैं। इलेक्ट्रिक  बसों के लिए परिवहन निगम ने टेंडर आमंत्रित किए थे, इसमें दो कंपनियों ने भाग लिया है। इस मामले को बीडीओ की बैठक में ले जाया जा रहा है। परिवहन निगम के बेड़े से पुरानी बसों को हटाया जा रहा है। अगली साल तक सड़कों पर नई बसें दौड़ती नजर आएगी। - जीएस बाली, परिवहन मंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें