फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब आसानी से 12वीं कर सकेंगे डिप्लोमा होल्डर

Wed, 18 Nov 2015 09:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश तकनीकी शिक्षा, वोकेशनल और औद्योगिक प्रशिक्षण निदेशालय सुंदरनगर एवं तकनीकी शिक्षा बोर्ड दो या तीन वर्षीय डिप्लोमा या ट्रेड कोर्स उत्तीर्ण अभ्यर्थी अब जमा दो स्तर की योग्यता पा सकेंगे।
विज्ञापन


दरअसल, विभिन्न तकनीकी विषयों पर आधारित ट्रेड या डिप्लोमा कोर्सों के लिए दसवीं पास योग्यता हैं। इन कोर्सो में पास अभ्यर्थियों को जमा दो स्तर की शिक्षा प्राप्त करने के लिए शिक्षा बोर्ड की ओर से संचालित जमा दो की अंग्रेजी परीक्षा के साथ एक अन्य प्रायोगिक परीक्षा सहित वैकल्पिक विषय की परीक्षा पास करनी होगी।

परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थी जमा दो की आर्ट्स पास परीक्षा के समक्ष योग्य माने जाएंगे। उक्त श्रेणी की परीक्षा देने के इच्छुक अभ्यर्थियों को शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट hpbose.org से आवेदन पत्र डाउनलोड कर 30 नवंबर तक बोर्ड कार्यालय धर्मशाला में ऑफलाइन जमा करवाने होंगे। इसके बाद आवेदन स्वीकार नहीं होंगे। बोर्ड सचिव विनय धीमान ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें