फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केएनएच में महिलाओं को मिलेगी एक और सुविधा

Mon, 01 Sep 2014 12:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
गर्भवती महिलाओं को अब कलर डॉप्लर टेस्ट के लिए आईजीएमसी अस्पताल के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। कमला नेहरू अस्पताल में कलर डॉप्लर की सुविधा शुरू हो गई है। यह गर्भवती महिलाओं के लिए बड़ी राहत है।
विज्ञापन


इससे पहले केएनएच से गर्भवती महिलाओं को इस टेस्ट के लिए आईजीएमसी भेजा जाता रहा है। वहां महिलाओं को टेस्ट के लिए एक से डेढ़ माह बाद बुलाया जाता था। इस स्थिति में महिला की स्वास्थ्य जांच लटक जाती थी।

ऐसे भी कई मामले सामने आए हैं, जिसमें कलर डॉप्लर की दी गई तारीख से पहले ही महिलाओं के प्रसव हुए हैं। कमला नेहरू प्रदेश का एकमात्र जच्चा बच्चा अस्पताल है। यहां रोजाना पांच से छह सौ गर्भवती महिलाएं स्वास्थ्य जांच के लिए आती हैं।
विज्ञापन


रोजाना औसत 60 से 70 गर्भवती महिलाओं को कलर डॉप्लर टेस्ट का डाक्टर परामर्श देते हैं। इस अस्पताल में टेस्ट से संबंधित सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद गर्भवती महिला आईजीएमसी अस्पताल पहुंचती है।

यहां उन्हें टेस्ट के लिए मरीजों की भारी भीड़ का हवाला देकर एक और डेढ़ माह बाद आने को कहा जाता है। इंतजार करने के अलावा गर्भवती महिलाओं के पास दूसरा कोई चारा नहीं रहता। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए प्रबंधन ने यहीं पर कलर डॉप्लर की सुविधा शुरू कर दी है।

कमला नेहरू अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डा. एलआर चौधरी ने कहा कि गर्भवती महिलाओं को आ रही परेशानियों को लेकर यहां कलर डॉप्लर टेस्ट शुरू कर दिए हैं। अब महिलाओं को टेस्ट के लिए आईजीएमसी अस्पताल जाने की जरूरत नहीं। ये टेस्ट आसानी से केएनएच में ही हो जाएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें