फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसोई गैस का इस्तेमाल करने वाले जरूर पढ़ें

विज्ञापन
विज्ञापन
रसोई गैस सिलेंडर की सब्सिडी दोबारा से उपभोक्ताओं के बैंक खाते में आएगी। 15 नवंबर से हिमाचल प्रदेश में संशोधित डीबीटीएल योजना लागू होने जा रही है। किन्नौर और लाहौल स्पीति जिला को छोड़कर शेष दस जिलों में रसोई गैस उपभोक्ताओं को सिलेंडर लेने के लिए अब अपनी जेब ढीली करनी पड़ेगी।
विज्ञापन


गैस सब्सिडी की राशि केंद्र सरकार उपभोक्ताओं के बैंक खाते में लौटाएगी। उपभोक्ताओं को बाजार भाव पर गैस सिलेंडर खरीदना पड़ेगा। केंद्र सरकार की इस योजना के लागू होने पर एलपीजी ग्राहकों के लिए भेजी जाने वाली सरकारी सब्सिडी को अवैध तरीके से दूसरे लोग हजम नहीं कर पाएंगे।

डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर फॉर एलपीजी योजना में इस बार संशोधन किया गया है। योजना का लाभ सिर्फ उन्हीं उपभोक्ताओं को मिलेगा जिनके बैंक खाते आधार कार्ड से लिंक हैं। हालांकि इस योजना से ऐसे लोगों को अभी छूट मिलेगी, जिनके आधार कार्ड नहीं बने हैं। उन्हें सिर्फ अपना बैंक खाता गैस एजेंसी जाकर लिंक कराना होगा।
विज्ञापन


ऐसे उपभोक्ताओं को अगले साल जनवरी महीने तक का समय आधार कार्ड बनवाने के लिए दिया जाएगा। गैस कंपनियों ने गैस एजेंसियों को इस बारे में दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। इंडियन ऑयल कारपोरेशन की प्रबंधक मानसी दुल्लो ने आदेश जारी होने की पुष्टि की है। उधर, उपायुक्त शिमला दिनेश मल्होत्रा ने सभी गैस उपभोक्ताओं से अपने बैंक खाते को गैस एजेंसियों से लिंक करने की अपील की है।
विज्ञापन

नौ माह बाद फिर शुरू होगी योजना

योजना 11 नवंबर 2012 से प्रारंभ हुई थी। इस दौरान उपभोक्ताओं के आधार कार्ड बनने का कार्य भी चल रहा था। सितंबर 2013 से उपभोक्ताओं को सब्सिडी वाले सिलेंडर मिलने शुरू हो गए थे। खामियों के चलते 9 मार्च 2014 को यह योजना बंद हो गई थी। उपभोक्ताओं को पुराने तरीके से ही सिलेंडर मिलना शुरू हो गए थे।

12 सिलेंडरों पर ही मिलेगी सब्सिडी
अप्रैल 2014 से मार्च 2015 तक 12 रसोई गैस सिलेंडरों पर ही केंद्र सरकार सब्सिडी बैंक खातों में लौटाएगी। 13वां गैस सिलेंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं को पूरी राशि चुकानी होगी।

महीने की पहली तारीख को तय होगा रेट
हर महीने की पहली तारीख को रसोई गैस सिलेंडरों के दाम तय होंगे। गैस सिलेंडरों के एलपीजी दाम को विश्व बाजार से लिंक करने के चलते ऐसा हुआ है। इससे जब भी विश्व बाजार में नेचुरल गैस के दाम ऊपर-नीचे होंगे गैस सिलेंडरों की कीमत भी बदल जाएगी।

गैस सिलेंडर के तीन रुपये बढ़े दाम
शिमला में पुराना रेट========शिमला में नया रेट
432 रुपये गोदाम रेट========435 रुपये गोदाम रेट
482 रुपये होम डिलीवरी======485 रुपये होम डिलीवरी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें