फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्रियों का मुफ्त यात्रा भत्ता बढ़ाने की अधिसूचना जारी, विधायक राकेश सिंघा ने कही बड़ी बात

Tue, 03 Sep 2019 09:53 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
माकपा विधायक राकेश सिंघा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश सरकार ने मंत्रियों का मुफ्त यात्रा भत्ता बढ़ाने की अधिसूचना जारी कर दी है। मंत्रियों के वेतन और भत्ता (हिमाचल प्रदेश) संशोधन विधेयक 2019 को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सदन में पेश किया था। इसे प्रदेश विधानसभा सचिवालय ने अधिसूचित कर दिया है। इसे मंगलवार को जनता को सूचना देने के लिए राजपत्र में प्रकाशित किया गया। 

विज्ञापन


मुफ्त यात्रा भत्ते की बढ़ी हुई धनराशि लूंगा ही नहीं : सिंघा 
माकपा विधायक राकेश सिंघा ने कहा कि वह मुफ्त यात्रा भत्ते की बढ़ी हुई धनराशि को लेेंगे ही नहीं। जब यह विवाद उठ ही गया है तो वह यह बात साफ करना चाहते हैं। जबसे वह विधायक बने हैं, तबसे लेकर उन्होंने नाममात्र का ही भत्ता लिया है। अपनी विधायकी के इस कार्यकाल में तो उन्होंने शून्य भत्ता लिया है। आगे का बढ़ा हुआ भत्ता वह लेंगे ही नहीं। उन्होंने कहा कि दो बातें नहीं हो सकतीं कि एक तो आप इसे बढ़ा भी दो और उसके बाद इसे ले भी लो। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें