फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: इस दिन होगी विधानसभा चुनाव की अधिसूचना, नामांकन पत्रों की छंटनी से पहले मोर्चा संभालेंगे पर्यवेक्षक

Sat, 15 Oct 2022 11:24 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

चुनाव आयोग के अधिकारियों के मुताबिक निष्पक्ष और स्वतंत्र रूप से विधानसभा चुनाव कराने के लिए पर्यवेक्षकों की तैनाती कर दी गई है। इनको दिल्ली में निर्वाचन आयोग ने बाकायदा चुनाव से संबंधित प्रशिक्षण भी दे दिया है। 
विज्ञापन
निर्वाचन आयोग - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में नामांकन पत्रों की छंटनी से पहले पर्यवेक्षक अपना मोर्चा संभालेंगे। दो विधानसभा क्षेत्रों के लिए चुनाव आयोग का एक पर्यवेक्षक तैनात किया जाएगा। आयोग के पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में ही विभिन्न राजनीतिक दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों की छंटनी की जाएगी, ताकि किसी भी तरह के विवाद से बचा जा सके। आयोग के अधिकारियों के मुताबिक निष्पक्ष और स्वतंत्र रूप से विधानसभा चुनाव कराने के लिए पर्यवेक्षकों की तैनाती कर दी गई है।

विज्ञापन


इनको दिल्ली में निर्वाचन आयोग ने बाकायदा चुनाव से संबंधित प्रशिक्षण भी दे दिया है। ये पर्यवेक्षक नामांकन पत्रों की छंटनी के समय संबंधित विधानसभा क्षेत्रों में तैनात हो जाएंगे। नामांकन पत्रों की छंटनी के दौरान चुनाव अधिकारियों और सहायक चुनाव अधिकारियों के साथ मौके पर पर्यवेक्षक मौजूद रहेंगे। नामांकन पत्रों की छंटनी के समय कितने पर्चे रद्द हुए और कितने सही पाए गए, इसकी पूरी रिपोर्ट पर्यवेक्षकों के माध्यम से जिला चुनाव अधिकारी, राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी और निर्वाचन आयोग के पास पहुंचाई जाएगी। 

17 जारी होगी विधानसभा चुनाव की अधिूसचना, 17 से 25 अक्तूबर तक भरेंगे पर्चे 
 हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की अधिूसचना 17 अक्तूबर को जारी होगी। प्रत्याशी 17 से 25 अक्तूबर तक नामांकन पत्र भरेंगे। नामांकनों की छंटनी 27 अक्तूबर को होगी। 23 और 24 अक्तूबर को अवकाश के कारण नामांकन नहीं भरे जा सकेंगे। नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तारीख 29 अक्तूबर रहेगी। मतदान की तारीख 12 नवंबर है, जबकि मतगणना 8 दिसंबर को होगी। चुनाव प्रक्रिया 10 दिसंबर को पूरी होगी। लोगों की सुविधा के लिए राज्य चुनाव अधिकारी के कार्यालय में टोल फ्री नंबर 1800-332-1950 रहेगा। जिलों के लिए टोल फ्री नंबर 1950 रहेगा। जिला के बाहर से संबंधित क्षेत्र का एसटीडी कोड पहले लगाना होगा। जिलों में 24 घंटे और उपमंडल स्तर पर 12 घंटे कंट्रोल रूम काम करेंगे।
विज्ञापन


दूसरे चरण में ईवीएम में नाम और चुनाव चिह्न होंगे फीड
चुनाव की घोषणा के बाद दूसरे चरण में इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में नाम और चिह्न फीड किए जाएंगे। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर पहले चरण में करीब 13,000 ईवीएम की पहले चरण की टेस्टिंग पूरी कर ली गई है। पहले राज्य ने उत्तर प्रदेश से ईवीएम जुटाने का मामला उठाया था परंतु अब ये सभी मशीनें आयोग से मिल चुकी हैं। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में मौके पर टेस्टिंग होगी। यह टेस्टिंग प्रत्याशियों के नाम  और चुनाव चिह्न फीड करते समय की जाएगी। इसके साथ ही ईवीम में फीड किए जाने वाले नाम और चुनाव चिह्नों को प्रत्याशियों के प्रतिनिधि मौके पर ही वीडियो में देख कर जांच कर सकेंगे। ईवीएम के साथ यह फीचर पहली बार जोड़ा गया है। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें