फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: पूर्व कांग्रेस विधायक इंद्रदत्त लखनपाल की बढ़ीं मुश्किलें, एमसी ने भेजा नोटिस

Fri, 22 Mar 2024 06:35 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

राजधानी में अवैध निर्माण से जुड़े एक मामले में नगर निगम शिमला ने लखनपाल को नोटिस भेजा है।
विज्ञापन
इंद्रदत्त लखनपाल। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुक्खू सरकार में बागी हुए कांग्रेस के पूर्व विधायक इंद्रदत्त लखनपाल की मुश्किलें बढ़ गई हैं। राजधानी में अवैध निर्माण से जुड़े एक मामले में नगर निगम शिमला ने लखनपाल को नोटिस भेजा है। उन्हें शनिवार सुबह 10:00 बजे चक्कर स्थित आयुक्त कोर्ट में होने वाली व्यक्तिगत सुनवाई में पेश होने के आदेश हुए हैं। पेश न होने की स्थिति में उनके खिलाफ इस मामले में एकतरफा कार्रवाई हो सकती है। मामला करीब दस साल पुराना है। लखनपाल का तारादेवी के समीप अपना मकान है।

विज्ञापन


निगम प्रशासन के अनुसार 6 जून 2014 को मकान में मरम्मत करवाने के लिए नगर निगम से अनुमति ली गई थी, लेकिन मरम्मत की आड़ में मकान के साथ लगती भूमि पर अवैध निर्माण किया। 3 नवंबर 2014 को इसकी शिकायत निगम को मिली जिसके बाद कनिष्ठ अभियंता ने काम रोकने के आदेश दिए थे। 7 नवंबर 2014 को निगम ने नोटिस भेजकर भवन का नक्शा पेश करने के आदेश दिए। इसके बाद 15 मई 2015 को इस पर आयुक्त कोर्ट में सुनवाई शुरू हुई। दस साल में अब तक इस मामले में 29 बार पेशी हो चुकी है। नगर निगम के अनुसार कुल चार लोगों को इस मामले में नोटिस भेजे गए हैं। आखिरी बार बीते साल दिसंबर में इस पर सुनवाई हुई थी। अब शनिवार को सुनवाई होनी है। निगम प्रशासन का कहना है कि यह रूटीन सुनवाई है।
 

Trending Videos
विज्ञापन

सीपीएस थे लखनपाल, पत्नी थी निगम पार्षद
नगर निगम के अनुसार साल 2014 में इंद्रदत्त लखनपाल खुद कांग्रेस सरकार में सीपीएस थे। वहीं, उनकी पत्नी ऊषा लखनपाल खुद नगर निगम में कांग्रेस की पार्षद थी। नगर निगम ने अवैध निर्माण सामने आने के बाद जो पहला नोटिस भेजा था, उसे ऊषा लखनपाल ने ही रिसीव किया। हालांकि, सुनवाई में इन्होंने अवैध निर्माण से इन्कार किया है।

इस मामले में कुछ नहीं कहना: ऊषा
पूर्व पार्षद एवं इंद्रदत्त लखनपाल की पत्नी ऊषा लखनपाल से इस बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा कि यह पुराना मामला है, उन्हें इस पर अभी कुछ नहीं कहना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें