फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देसी और विदेशी नागरिकों को लेकर आने वाली बसों के प्रवेश पर प्रतिबंध: सीएम

Thu, 19 Mar 2020 08:28 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

पड़ोसी राज्यों में कोरोना वायरस के मामले सामने आने के बाद राज्य सरकार ने प्रदेश में देसी और विदेशी नागरिकों को लेकर आने वाली सभी बसों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है। यह बात मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गुरुवार मीडिया से बातचीत के दौरान कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने राज्य में इस महामारी के प्रकोप को रोकने के लिए पहले से ही निवारक उपाय और उपचारात्मक कदम उठाए हैं।

विज्ञापन


राज्य में प्रवेश करने वाली सभी बसों और वाहनों को सैनेटाइज किया जा रहा है और यहां आने वाले बाहरी लोगों की जांच करने के लिए पर्याप्त व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज शिमला, टांडा मेडिकल कॉलेज और मेडिकल कॉलेज नेरचैक में आइसोलेशन वार्ड स्थापित किए गए हैं। जयराम ठाकुर ने आम जनता से अपील की है कि वे अफवाहों और गलत सूचनाओं पर भरोसा न करें और इस वायरस से निपटने के लिए सरकार को अपना पूरा सहयोग दें।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि हमारे लिए आदमी का जीवन बहुत महत्वपूर्ण है। कोरोना वायरस के कारण एक भी मौत न हो, इसे सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा। कहा कि इसीलिए 31 मार्च तक बाहरी राज्यों से सैलानियों के हिमाचल आने पर रोक लगाई गई है। लोग अनावश्यक तरीके से भीड़ में जाना छोड़ दें। कहा कि संतोष की बात यह है कि हिमाचल में एक भी संदिग्ध मरीज में कोरोना वायरस के लक्षण नहीं मिले हैं। सीएम गुरुवार को शिमला में पत्रकारों से अनौपचारिक वार्ता कर रहे थे।  
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पूरे देश में देख रहे हैं कि लगातार कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। इस दृष्टि से एहतियात की दृष्टि से कई कदम उठाए गए हैं। इसी के तहत सैलानियों के हिमाचल आने पर रोक रहेगी। यह व्यवस्था 31 मार्च तक लागू रहेगी। वीरवार को इसकी अधिसूचना कर दी गई है। शुक्रवार से भी यह व्यवस्था ठीक से लागू होगी। सैलानी अगर हिमाचल में आया है तो उससे उचित व्यवहार करेंगे।

कोरोना वायरस का बढ़ता हुआ क्रम चिंता का विषय है। कई पर्यटक घूमने की दृष्टि से भी निकल रहे थे। होटलियर्स एसोसिएशन ने भी इस बारे में प्रतिबंध लगाने से सहमति जताई है। नुकसान हो रहा है, लेकिन यह परिस्थिति सबके सामने है। फिर भी हमें बहुत बड़े एहतियात की जरूरत है। पब्लिक ट्रांसपोर्ट की फ्रीक्वेंसी कम हो गई है। अब यात्री भी बहुत कम जा रहे हैं। सीएम बोले, मंदिरों के प्रति हमारी आस्था है, मगर विवश होकर हमें इनमें श्रद्धालुओं को रोकने का निर्णय लेना पड़ रहा है। हर नागरिक की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है।  

सीएम बोले, अफवाहों से बचें, कोरोना से लड़ाई में सहयोग दें

सीएम जयराम ठाकुर ने सोशल मीडिया पर जनता के नाम संदेश में आम लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों से बचें। कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में सहयोग दें।सरकार इसके लिए तमाम जरूरी प्रयास कर रही है। इसके लिए प्रदेश स्तर और जिला स्तर पर भी नोडल अधिकारियों की नियुक्तियां की गई हैं। तमाम अन्य तरह के प्रयास किए जा रहे हैं। 

हवाई यात्रा बंद करने पर भी फैसला
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि आंतरिक हवाई सेवाओं पर शुक्रवार को फैसला होगा। हालांकि, अभी यात्री बहुत कम जा रहे हैं। सबसे ज्यादा संक्रमण हवाई यात्रियों के कारण ही हो रहा है। 

कसौली में संदिग्ध मरीज के आने की सूचना अभी कन्फर्म नहीं 
कसौली में कोरोना के संदिग्ध मरीज के आने की सूचना अभी कन्फर्म नहीं हो पाई है। अभी तक जितना भी सार्वजनिक परिवहन है, उसकी सभी बसों को सैनिटाइज किया जा रहा है। अगर पर्यटक आएगा तो एंट्री प्वाइंट पर पुलिस अधिकारी और कर्मचारी उनसे विनम्र निवेदन करेंगे। 
विज्ञापन

जागरूकता ही कोरोना से बचाव : राज्यपाल 

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने गुरुवार को राजभवन के सभी अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें कोविड-19 से जुड़े दिशा-निर्देशों का समय-समय पर पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जागरूकता ही इस वायरस का सर्वोत्तम समाधान है। इस वायरस से जागरूकता से ही बचा जा सकता है।

उन्होंने कहा कि हमें अपने परिवार और समाज में भी जागरूकता पैदा करनी होगी और स्वच्छता बनाए रखने और हाथ धोने पर विशेष ध्यान देना होगा। इस अवसर पर आईजीएमसी शिमला के चिकित्सक डॉ. विमल भारती ने कोरोना वायरस से बचने के लिए विभिन्न एहतियाती के बारे में जानकारी दी। राज्यपाल के सचिव राकेश कंवर भी इस अवसर पर मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें