क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में नॉर्थ जोन टी-20 रणजी प्रतियोगिता के बुधवार को दो मैच खेले गए। पहले मैच में गंभीर की तूफानी पारी की बदौलत दिल्ली ने हरियाणा को हराया, जबकि दूसरे मैच में पंजाब ने सर्विसिज की टीम को शिकस्त दी। हरियाणा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 114 रन ही बनाए।
115 के लक्ष्य का पीछा करने बल्लेबाजी के लिए उतरी दिल्ली की टीम में कप्तान गौतम गंभीर की 61 रनों की पारी की बदौलत 19वें ओवर में दिल्ली ने लक्ष्य को पूरा कर मैच अपनी झोली में डाल लिया। हरियाणा की टीम की ओर से पहले बल्लेबाजी करते हुए एसआर चौहान ने 21 रन बनाए, जेजे यादव ने 17, आर के तिवातिया ने 15, एसजी रोहिला व रजत ने 14 रनों का योगदान दिया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए हरियाणा की टीम 114 रनों का लक्ष्य दिल्ली की टीम के सामने रख पाई। गेंदबाजी करते हुए दिल्ली टीम के खिलाड़ियों प्रदीप ने 2, ईशांत, नवदीप, सुबोद, नीतिश, मन्न शर्मा को एक एक विकट झटका। दिल्ली की टीम की ओर से सर्वाधिक रन गौतम गंभीर ने 61, नीतीश राणा ने 21, पवन नेगी ने 8, मिलिंद ने 7 रन बनाए। दिल्ली की टीम ने मात्र 5 विकेट खोकर 19 ओवरों में ही लक्ष्य को प्राप्त कर लिया।
गेंदबाजी करने आई हरियाणा की टीम के जेओ शर्मा ने 2, एचबी पटेल ने 1 विकेट ली। दूसरे मैच में पंजाब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 129 रन बनाए। 130 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सर्विसिज की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर लक्ष्य से 6 रन पीछे रह गई, जिसके चलते पंजाब ने आज का लीग मैच जीत लिया।
पंजाब की ओर से पहले बल्लेबाजी करते हुए खिलाड़ी मनप्रीत ने 27, एआरके मल्होत्रा ने 19, गुरकीरत ने 18, एन चौधरी ने 15, व संदीप शर्मा ने 14 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी करने उतरी एसएससीबी टीम के खिलाड़ी दिवेश 3, सुमित, राहुल व निशान को एक
एक विकेट ली। बल्लेबाजी करने आए एसएससीबी टीम के खिलाड़ी नकुल वर्मा 57, अंशुल 38, अमित ने 15 व राहुल तथा दिवेश ने दो दो रन ही बनाए पाए। पंजाब टीम के खिलाड़ियों मनप्रीत व सिद्धार्थ ने दो दो और संदीप शर्मा ने एक विकेट लिया।