फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नॉर्थ जोन अंतर विवि कबड्डी प्रतियोगिता: हिमाचल की बेटियों ने लगाया जीत का चौका

Thu, 06 Jan 2022 06:28 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

राज्य प्रभारी गोपाल डास्टा ने बताया कि नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी विजेता टीम को राजस्थान में होने वाली राष्ट्रीय कबड्डी चैंपियनशिप में खेलने का मौका मिलेगा। राजस्थान से विजयी होने वाली टीम को खेलो इंडिया चैंपियनशिप में खेलने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
हिमाचल की बेटियों ने लगाया जीत का चौका - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नॉर्थ जोन अंतर विवि कबड्डी प्रतियोगिता में प्रदेश विश्वविद्यालय ने दबदबा बनाते हुए विजेता का खिताब जीत लिया है। टीम ने लगातार चौथी बार खिताब पर कब्जा किया। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की टीम उपविजेता रही। रोमांचक फाइनल मुकाबले में हिमाचल विवि ने कुरुक्षेत्र विवि टीम को तीन अंकों से पराजित किया। अंतिम स्कोर 37-34 रहा। स्पर्धा में एमडीयू रोहतक की टीम फर्स्ट रनर अप रही और गुरु नानक देव विवि अमृतसर दूसरी रनर अप टीम बनी। प्रतियोगिता में कुरुक्षेत्र विवि की पूजा को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया।

विज्ञापन


बेस्ट डिफेंडर का हिमाचल प्रदेश विवि की खिलाड़ी साक्षी शर्मा बनीं। स्पर्धा के समापन पर शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। उन्होंने मैच देखा और विजेताओं को सम्मानित किया। आयोजक डॉ. सुनील सेन ने बताया प्रतियोगिता में लगभग 20 इंटरनेशनल महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया। कॉलेज के प्रधानाचार्य वाईपी शर्मा ने स्पर्धा की सफलता के लिए सबको बधाई दी। इस मौके पर क्लस्टर यूनिवर्सिटी मंडी के वाइस चांसलर सीएल चंदन भी मौजूद रहे। 

राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में खेलेगी विजेता टीम
राज्य प्रभारी गोपाल डास्टा ने बताया कि नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी विजेता टीम को राजस्थान में होने वाली राष्ट्रीय कबड्डी चैंपियनशिप में खेलने का मौका मिलेगा। राजस्थान से विजयी होने वाली टीम को खेलो इंडिया चैंपियनशिप में खेलने का अवसर मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें