ये रहेगा शेड्यूल
11 मार्च को पहली कक्षा का अंग्रेजी, दूसरी का गणित का पेपर होगा। वहीं, 12 मार्च पहली व दूसरी कक्षा का हिंदी और 15 मार्च को पहली का गणित व दूसरी का अंग्रेजी का पेपर होगा। वहीं 10 मार्च को चौथी कक्षा का हिन्दी, 13 को गणित, 15 को अंग्रेजी और 17 को पर्यावरण की परीक्षा होगी। इसके अलावा चार मार्च को छठी कक्षा का संस्कृत, सातवीं का योग/संस्कृति का पेपर होगा। वहीं, पांच को छठी का ड्राइंग, सातवीं का संस्कृत, छह को छठी का हिंदी व सातवीं का सोशल साइंस का पेपर होगा। सात मार्च को छठी का योग, सातवीं का हिंदी, 10 मार्च को छठी व सातवीं की अंग्रेजी की परीक्षा होगी। 12 मार्च को छठी की साइंस, सातवीं की ड्राइंग, 15 मार्च को छठी व सातवीं की ग णित की परीक्षा होगी। 17 मार्च को छठी का सोशल साइंस व सातवीं का विज्ञान का पेपर होगा।