फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असामाजिक गतिविधियों में शामिल 24 लोगों को गैर जमानती वारंट

Thu, 11 Apr 2019 12:47 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश में असामाजिक गतिविधियों में शामिल होने वाले 24 नए लोगों को ताजा गैर जमानती वारंट जारी किए गए हैं। यह कार्रवाई पुलिस, आबकारी और आयकर विभाग के विभिन्न उड़नदस्तों ने की है।

विज्ञापन


इस बीच हिमाचल में 1507 ऐसे व्यक्तियों की पहचान हुई है जो असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त हैं। इसमें से 12 व्यक्तियों को धारा 106 और 116 के तहत बाउंड किया गया है।  

मुख्य चुनाव अधिकारी के कार्यालय से जारी सूचना के मुताबिक राज्य भर में की गई नाकेबंदी के दौरान 150 लीटर शराब, बियर और लाहण पकड़ी गई। अब तक 6.28 करोड़ मूल्य की 4,26,201 लीटर शराब के अलावा 7,69,335 रुपये की नकदी जब्त की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आचार संहिता के उल्लंघन की 8 शिकायतें 

 पुलिस के पास गत मंगलवार को 1105 लाइसेंसी हथियार जमा हुए और अब तक कारखाना में 80,706 हथियार जमा हो चुके हैं। मुख्य निर्वाचन कार्यालय में चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन से संबंधित आम जनता की 8 शिकायतें आई हैं। अब तक कुल 189 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें से 125 का निपटारा कर शेष 64 शिकायतें लंबित हैं, जिन पर कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।

जिलों से मिलीं 96 शिकायतें 
जिलों में अब तक 96 शिकायतों में से 62 का निपटारा कर दिया गया है जबकि शेष शिकायतें निपटान की प्रक्रिया में हैं। इनमें कांगड़ा से 5, मंडी 6, शिमला 2, हमीरपुर 5, ऊना 3, सोलन 8 और सिरमौर जिला से 5 शिकायतें शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें