फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्योग लगाने के लिए एनओसी अब ऑनलाइन

Fri, 24 Jul 2015 09:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में उद्योग लगाने की मंजूरी लेने के लिए निवेशकों को भटकना नहीं पड़ेगा। निवेशकों की सहूलियत के लिए राज्य सरकार ऑनलाइन सिंगल विंडो सुविधा देने के लिए सॉफ्टवेयर तैयार कर रही है। सॉफ्टवेयर तैयार होने पर निवेशकों को एक ही वेबसाइट पर नौ विभागों की एनओसी मिल जाएगा।
विज्ञापन


वर्तमान में निवेशकों को अनापत्ति प्रमाणपत्र लेने के लिए अभी कई विभागों में जाना पड़ता है। उद्योग विभाग ने सॉफ्टवेयर बनाने का जिम्मा एनआईसी को सौंपा है। त्वरित एवं समयबद्ध स्वीकृतियां देने के लिए प्रदेश सरकार ने सिंगल विंडो सिस्टम अपनाया है। भविष्य में विभिन्न उद्योग लगाने के लिए एक साझा आवेदन देना होगा।

पूरी तरह से भरे हुए इस आवेदन पत्र के प्राप्त होने के 45 दिनों के भीतर उद्योग लगाने की अनुमति प्रदान कर दी जाएगी। इसे सुनिश्चित करने के लिए आवेदन पत्र ट्रैक प्रणाली स्थापित की जाएगी। सिंगल विंडो स्वीकृति एवं विभिन्न विभागों द्वारा आनलाइन स्वीकृतियां प्राप्त होने के उपरांत स्वीकृति की प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन


इन विभागों के मिलेंगे वेबसाइट पर लिंक- उद्योग विभाग, श्रम विभाग, प्रदूषण बोर्ड, बिजली बोर्ड, टीसीपी, राजस्व विभाग, वन विभाग, खाद्य एवं उपभोक्ता विभाग और सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग के वेबसाइट पर लिंक दिए जाएंगे। इन लिंक पर जाकर निवेशकों को अप्लाई करना होगा।

ऑनलाइन स्टेटस भी जान सकेंगे- सॉफ्टवेयर तैयार होने पर निवेशक अपनी फाइल का स्टेटस भी ऑनलाइन जांच सकेंगे। फाइल किस विभाग में किस कारण से फंसी है। इसका ब्यौरा एक क्लिक पर मिल जाएगा।

निवेशकों को मिलेगी बड़ी राहत: उद्योग विभाग के निदेशक राजेंद्र सिंह का कहना है कि एनआईसी से सॉफ्टवेयर बनवाया जा रहा है। सॉफ्टवेयर बनने पर निवेशकों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें